भारत

हाइवे पर टैंकर में लगी भीषण आग, ट्रैफिक को रोका गया

jantaserishta.com
25 Dec 2024 10:58 AM IST
हाइवे पर टैंकर में लगी भीषण आग, ट्रैफिक को रोका गया
x
हादसा बुधवार (आज) सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास हुई.
रायगढ़: मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खोपोली हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा इतना भीषण था कि अल्कोहल के रिसाव से यह आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग 200 मीटर से ज्यादा दूरी तक फैल गई। हादसे को देखते हुए ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
यह हादसा बुधवार (आज) सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास हुई। बता दें कि टैंकर में कच्चा अल्कोहल था। यह टैंकर मेडिसिन कंपनी की डिलीवरी को लेकर जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि ओवर स्पीडिंग के चलते यह हादसा हुआ। ओवर स्पीड से टैंकर पलट गया और इसमें आग लग गई। एहतियात के तौर पर इस इलाके में यातायात रोक दिया गया है और बिजली आपूर्ति काट दी गई है। आग से सड़क के किनारे पहाड़ियों पर बसी बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खोपोली शिल्पटा में टैंकर पलट गया। टैंकर में लगी आग से सड़क के किनारे की घास में आग लग गयी और आग फैलने लगी। हादसे में अल्कोहल के रिसाव के कारण हाइवे के किनारे पर भी आग की लपटें दिखने लगी जहां तक अल्कोहल फैल रहा था। खोपोली दमकल की टीम के साथ स्थानीय ग्राम वासियों ने भी आग बुझाने का काम शुरू किया। टाटा और आईआरबी के भी फायर टेंडर मंगाए गए फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
इस हादसे ने जयपुर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की याद दिला दी है। जयपुर-अजमेर रोड पर 20 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया था। हादसे में 4 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story