- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shukrawar Upay: ...
धर्म-अध्यात्म
Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये लक्ष्मी प्राप्ति उपाय, बनी रहेगी महालक्ष्मी की कृपा
Sarita
6 Feb 2026 9:24 AM IST

x
Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता है और इस दिन किए गए कुछ कार्यों से आपके घर में धन की वर्षा होती है। जो लोग कुछ आर्थिक दिक्कतों के शिकार हैं या फिर जिनकी वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है उन्हें तो शुक्रवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए। दरअसल, ये उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और आपके वित्तीय घाटों को कम करने में मददगार हो सकती है। तो, आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कुछ लक्ष्मी प्राप्ति उपायों के बारे में।
शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय :
1. एकाक्षी नारियल से करें लक्ष्मी की पूजा:
मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। इसलिए धन की देवी को शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल चढ़ाने से वो खुश हो जाती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो, शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए आप एकाक्षी नारियल का उपाय कर सकते हैं।
2. शुक्रवार की शाम पाठ करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र:
शुक्रवार की शाम को आपको अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ये बेहद ही जादुई स्तोत्र है जिसका पाठ करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में धन का संकट दूर हो जाता है। इस स्तोत्र से तकलीफें दूर होती हैं और धन की प्राप्ति में मदद मिलती है। अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का प्रतिदन पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार की मध्यरात्रि श्रीयंत्र की पूजा करने से आप लक्ष्मी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस दौरान घी के 8 दीप जलाएं, गुलाब सुगंध वाली धूपबत्ती जलें और मखाने की खीर का भोग लगाएं। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। तो, आप श्रीयंत्र की पूजा करें और शुक्रवार को इन उपायों को जरूर करें।
TagsShukrawarUpayशुक्रवारलक्ष्मी प्राप्तिउपायFridayRemediesWealthLakshmiTips जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





