छत्तीसगढ़

सिविल लाइन में स्कूली बच्चे की मौत, ट्रेलर वाहन ने कुचला

Nil dhankar
6 Feb 2026 8:53 AM IST
सिविल लाइन में स्कूली बच्चे की मौत, ट्रेलर वाहन ने कुचला
x

रायपुर। सिविल लाइन में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, ट्रेलर वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक राजभवन-सीएम हाउस रोड में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए है।

वाहन ट्रैफिक पुलिस की बताई जा रही है, हादसे के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही पुलिस के क्रेन वाहन (टो ट्रक) ने छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सेंट्रल बैंक रोड पर मोड़ पर स्कूटी को तेज ठोकर मारा। यह अंधा मोड़ भी है। इसमें लड़के की मौत हुई है और लड़की की हालत गंभीर है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

कांकेर में भी दो बच्चों की मौत

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा जा रहे थे, तभी ये भीषण सड़क हादसा हुआ।

Next Story
null