धर्म-अध्यात्म

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Sarita
21 Feb 2025 7:50 AM IST
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
x
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन शुक्र ग्रह की भी पूजा की जाती है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं और वैभव का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं, तो न केवल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शांति और सौभाग्य भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन से धन की कमी को दूर कर सकते हैं और उसे स्थायी सुख-समृद्धि प्रदान कर सकते हैं।
शुक्रवार के खास उपाय:
माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की पूजा:
शुक्रवार की मध्यरात्रि को अष्टलक्ष्मी (माता लक्ष्मी के आठ स्वरूप) की पूजा करने से घर में धन-वैभव की वृद्धि होती है। इस दिन पूजा में माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने और खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र जाप:
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार की रात गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी के समक्ष "ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीये हीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा" मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके साथ ही श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ भी करें। इस उपाय से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
धन लाभ के लिए विशेष उपाय:
शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और एक डिब्बे में नमक भरकर उसे लाल कपड़े पर रखें। इसके बाद निम्नलिखित बीज मंत्र का 1001 बार जप करें-
मंत्र- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।"
जाप के बाद नमक के डिब्बे में एक लौंग डाल दें। इस उपाय को लगातार 10 शुक्रवार तक करें, फिर डिब्बे को धन रखने की जगह पर रख दें। ये उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और घर में धन की स्थिरता बनाए रखता है।
Next Story