- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shukra Pradosh Vrat...
धर्म-अध्यात्म
Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, भगवान शिव को चढ़ाएं ये चीजें
Sarita
5 Sept 2025 8:15 AM IST

x
Shukra Pradosh Vrat 2025: आज भाद्रपद शुक्ल की त्रयोदशी तिथि, 5 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शास्त्रों में अत्यंत फलदायी और महत्वपूर्ण बताया गया है। इसे प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। चूँकि आज शुक्रवार है, इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह तिथि भगवान शिव की पूजा को समर्पित है।
आज, 5 सितंबर को त्रयोदशी तिथि प्रातः 04:08 बजे प्रारंभ हो गई है, जो मध्यरात्रि 03:15 बजे तक रहेगी। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:38 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक रहेगा।
आज, 5 सितंबर को त्रयोदशी तिथि प्रातः 04:08 बजे से प्रारंभ हो गई है, जो मध्यरात्रि 03:15 बजे तक रहेगी। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:38 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक रहेगा।
आज, 5 सितंबर को त्रयोदशी तिथि प्रातः 04:08 बजे से प्रारंभ हो गई है, जो मध्यरात्रि 03:15 बजे तक रहेगी। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:38 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक रहेगा।
पूजा विधि- शाम को प्रदोष काल में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ करें। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और भोग आदि चढ़ाएं। शुक्र प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और आरती करें।
भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल- प्रदोष व्रत की पूजा में आज भगवान शिव को कनेर, शमी, धतूरे के फूल चढ़ाएं। ये चीजें चढ़ाने से महादेव बेहद प्रसन्न होंगे।
ये चीजें चढ़ाएं- पूजा के दौरान आप भगवान को खीर, खोए की बर्फी, ठंडाई या पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। सफेद रंग के ये प्रसाद भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं।
Next Story





