धर्म-अध्यात्म

Shanivar Upay: शनिवार को चुनें सही रंग के कपड़े, शनिदेव बरसाएंगे अपनी कृपा

Sarita
5 April 2025 8:31 AM IST
Shanivar Upay: शनिवार को चुनें सही रंग के कपड़े, शनिदेव बरसाएंगे अपनी कृपा
x
Shanivar Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, जिन्हें कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सफलता, समृद्धि और स्थिरता आती है, जबकि शनि की अशुभ दृष्टि जीवन में संघर्ष और कठिनाइयां बढ़ा सकती है। इसलिए, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सही रंग के कपड़े पहनना और कुछ विशेष उपाय करना लाभकारी माना जाता है। शनिवार को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस दिन अन्य कौन से उपाय करने चाहिए आइए जानते हैं।
शनिवार को पहनें इस रंग के कपड़े
शनिवार के दिन गहरे और गम्भीर रंगों के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। खासतौर पर काले, गहरे नीले, गहरे भूरे, बैंगनी और जामुनी रंग के कपड़े पहनने से शनि की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ये रंग शनि देव को प्रिय होते हैं और उनके प्रभाव को मजबूत करते हैं। कहते हैं कि जब कोई व्यक्ति शनिवार को इन रंगों के वस्त्र धारण करता है, तो उसकी ऊर्जा से जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
इस रंग के कपड़े पहनने से बचें :
दूसरी ओर, हल्के और चमकीले रंगों जैसे सफेद, गुलाबी, हल्का नीला या हल्का हरा रंग पहनने से बचना चाहिए। ये रंग शनि के प्रभाव को कमजोर कर सकते हैं और जीवन में अनावश्यक कठिनाइयां ला सकते हैं।
शनि देव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय :
शनि देव की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं। शनिवार के दिन प्रातः स्नान करके पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस जल में गंगाजल, काला तिल, चीनी और दूध मिलाकर चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व होता है। शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को उड़द की दाल, काले तिल, लोहे की वस्तुएँ, सरसों का तेल, काले कपड़े और जूते दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
शनि देव को प्रसन्न करने का एक और महत्वपूर्ण तरीका उनका मंत्र जाप करना है। शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति अधिक लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो वह इस मंत्र का 11 या 19 माला जाप भी कर सकता है।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि मंदिर में अर्पित करना भी लाभकारी होता है। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो उन्हें शनिवार के दिन काले कुत्ते, गाय या कौवे को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शनि देव की कृपा बनी रहती है।
शनिवार के दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि हनुमान जी की भक्ति से शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है।
Next Story