धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2025

Subhi
5 April 2025 6:11 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2025
x

मेष राशि, कमाई में वृद्धि होगी

मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा और कुछ लाभदायक डील भी हो सकती है। आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी और कमाई में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।

​वृषभ राशि,भाग्य हर काम में सफल बनाएगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक है और इनको भाग्य आज हर क्षेत्र में खुशी और सफलता प्रदान करेगा। आप अपनी योजना के अनुसार आज काम को अंजाम दे पाएंगे। बिजनेस में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई भी आपकी अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा और कोई गलतफहमी है तो वह भी दूर हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

​मिथुन राशि, सेहत का ध्यान रखें, दिन सामान्य रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। आपके ऊपर कई तरह के काम का दबाव रह सकता है जिसे आप एक-एक करके पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज इस राशि की महिला अपने बात व्यवहार से परिवार में सामंजस्य और तालमेल बन सकती है। लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेगी। प्रेमी के साथ आप आज वक्त बिता सकते हैं।

​कर्क राशि,आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपका मन आज कई ओर भटकेगा और आप भावुक एवं रचनात्मक रहेंगे। आपको किसी मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभानी होगी और इससे आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कार्य व्यवसाय में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन अंततः आपकी कमाई आज अच्छी होगी। धर्म कर्म के काम की ओर भी आपका मन आज आकर्षित होंगा। खान पान संबंधी मामलों में आप अपना ध्यान रखें।

​सिंह राशि, आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य रहेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप पर आज आलस्य हावी रह सकता है, इससे आपको बचना होगा। परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा इससे आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आप बचत कर पाने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में दिख सकता है। बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

​कन्या राशि, आपकी कार्ययोजना सफल होगी

कन्या राशि के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने का रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना को आज बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का आज पूरा लाभ और प्रतिफल मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। आपके घर पर आज मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन भी आज अच्छा रहेगा। आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

​तुला राशि,आपके कुछ अनचाहे खर्च आज होने वाले हैं

तुला राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए दूसरों के मामलों से आप दूरी रखें तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आपको आज रिश्तों में तालमेल बनाकर रखना होगा। आपकी किसी बात से आपके कुछ रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं इसलिए बातचीत में आपको अपना ध्यान रखना होगा। खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा, कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी के लिए समय कम दे पाएंगे। किसी कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा।

​वृश्चिक राशि,अप्रत्याशित लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलने से अपने तमाम प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आप जोखिम वाले कार्य में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर काम करना होगा,नहीं तो आज आपका काम अटक सकता है। सहकर्मी से वाद विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन में आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। और परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे।

​धनु राशि,नए अवसर मिलेंगे तो लाभ दिलाएंगे

धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्य व्यवसाय में किसी के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे आपको आज कुछ नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों से मन भ्रमित हो सकता है इससे आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपने शौक की चीजों और खान पान पर धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य भी आपके हाथों आज हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि प्रलोभन से बचें।

​मकर राशि,नए संपर्क बनेंगे लाभ मिलेगा

मकर राशि के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में लाभ का मौका मिलता रहेगा। आपके कुछ नए संपर्क भी आज बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार के साथ आज किसी मुद्दे पर विचार सलाह कर सकते हैं जिससे आपकी कोई उलझन और समस्या हल हो सकती है। सेहत के मामले में दिन नरम गरम रहेगा इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको अपना ध्यान रखना होगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं।

​कुंभ राशि, संयमित होकर आप काम पर ध्यान दें

कुंभ राशि के जातकों को आज संयमित होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपको आज किसी भी ऐसे काम से दूर रहने की जरूरत है जिससे आपकी छवि खराब हो। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेंगे। दोपहर के बाद का समय अधिक बेहतर होगा,किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत भी आज आप कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि पहले आप अपने पेंडिंग काम को पूरा कर लैं। आज किसी बात से आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

​मीन राशि,वाणी पर कंट्रोल करें और सतर्क रहें

मीन राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहेंगे। आपको अपने प्रयास में भाग्य सफल भी बनाएगा। आपको आज किसी परिचित व्यक्ति और मित्र से भी सहयोग मिल सकता है। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा। कारोबार में भी आज मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में गिरावट संभव है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें और जोखिम वाले काम से बचें।


Next Story