- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Jayanti 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन करें ये काम, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोषों का असर होगा कम
Sarita
19 May 2025 7:44 AM IST

x
Shani Jayanti 2025: हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाया जाता है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन व्रत करने का भी विधान है। इसके साथ ही इस दिन मंदिर जाकर भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। तो चलिए अब जानते हैं कि शनि जयंती के दिन किन कार्यों को करने से साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है।
शनि जयंती के दिन करें ये काम, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम
1. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर सूर्य पुत्र शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
2. शनि जयंती के दिन सुबह के समय पीपल पेड़ में जल चढ़ाएं और शाम के समय सरसों तेल का दीया जलाएं। पीपल पेड़ की पूजा करने से भी शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है।
3. अगर आपकी कुंडली में शनि साढ़ेसाती या ढैय्या जैसे दोष है तो शनि जयंती के दिन, हवन, होम और यज्ञ करवाएं। इस दिन ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
4. कुंडली में साढ़े साती जैसे शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनि तैलाभिषेकम और शनि शांति पूजा करें। ये शनि जयंती के दिन किया जाने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुष्ठानों माना जाता है।
5. शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि जयंती के दिन सरसों तेल का दान करें। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, काला तिल, उड़द दाल, लोहे की वस्तुएं, जूते-चप्पल आदि जरूरी चीजों का दान करें।
6. शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए शनि जयंती के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की भी पूजा करें। शनि अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है।
TagsShani Jayantiशनि जयंतीकामसाढ़ेसातीढैय्यादोषोंकमShani JayantiworkSadesatiDhaiyyadefectsreduceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





