- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Dosha: कुंडली...
धर्म-अध्यात्म
Shani Dosha: कुंडली में शनि दोष का संकेत देती हैं ये पांच चीजें, जानें कैसे करें इसकी पहचान
Sarita
4 Oct 2025 10:52 AM IST

x
Shani Dosha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब जन्म कुंडली में शनि की स्थिति प्रतिकूल होती है तो इसे शनि दोष कहा जाता है। जब शनि शुभ स्थान पर नहीं होते, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं, जैसे आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, रिश्तों में तनाव और कार्यों में रुकावट आदि। इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की आराधना, हनुमान चालीसा का पाठ और कई अन्य उपाय फलदायी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि जन्म कुंडली में शनि दोष होने के संकेत क्या होते हैं।
शनि दोष की पहचान कैसे करें?
शनि दोष का सही आकलन केवल अनुभवी ज्योतिषी द्वारा जन्म कुंडली के विश्लेषण से ही किया जा सकता है। इससे यह स्पष्ट हो सकता है कि जातक पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अशुभ दृष्टि का प्रभाव है या नहीं। इसके अलावा यदि बार-बार बाधाएं आती हों, कर्ज बढ़ रहा हो, धन हानि हो रही हो या स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रभावित हो, तो ये भी शनि दोष के संकेत माने जाते हैं।
शनि दोष के लक्षण:
कार्यों में अड़चन या आर्थिक हानि:
अगर कुंडली में शनि प्रतिकूल स्थिति में होते हैं, तो बार-बार प्रयासों के बाद भी काम पूरे नहीं होते। धन की कमी बनी रहती है और जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां:
इस दोष के कारण समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं, आंखों की रोशनी कम हो सकती है, कान या हड्डियों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मानसिक अशांति और आलस्य:
शनि को परिश्रम और कठिनाइयों का ग्रह माना गया है। यदि यह कमजोर हो जाए, तो व्यक्ति को आलस, अवसाद, चिंता और लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
शनि की अशुभ स्थिति का असर संबंधों पर भी पड़ता है। इससे दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है, प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं और दोस्तों या परिजनों से विवाद हो सकता है।
सफलता में देरी:
शनि दोष होने पर व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं कर पाता। काम अधूरे रह जाते हैं, धन-संपत्ति में कमी आती है और बाधाएं जीवन का हिस्सा बन जाती हैं।
TagsShani Doshaकुंडलीशनि दोषसंकेतपहचान Shani Doshahoroscopesignsidentification जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





