भारत

जेल से दो कैदी फरार, सूचना देने वालों को मिलेगा 50,000 रुपए का इनाम

jantaserishta.com
4 Oct 2025 9:30 AM IST
जेल से दो कैदी फरार, सूचना देने वालों को मिलेगा 50,000 रुपए का इनाम
x
मचा हड़कंप.
भुवनेश्वर: ओडिशा के चौद्वार जेल से दो कैदी शुक्रवार देर रात फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया और आम लोगों से भी इन अपराधियों की जानकारी देने की अपील की है।
दशहरा के उत्सव के कारण जेल वार्डर छुट्टी पर थे। मौके का फायदा उठाकर कैदियों ने अपने सेल की ग्रिल काट दी और फिर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है कटक डीसीपी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को करीब 1:30 बजे हुई। फरार कैदियों की पहचान सुहृद नगर, बेगूसराय (बिहार) निवासी राजा साहनी और रामपुर, सारण (बिहार) निवासी मधुकांत कुमार के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों फरार कैदियों को करीब 3 बजे चौद्वार के चुडाखिया क्षेत्र में अंतिम बार देखा गया था। पुलिस को शक है कि ये दोनों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या अन्य परिवहन के माध्यम से भागने की कोशिश कर सकते हैं। उनके बिहार, झारखंड या कोलकाता की ओर भागने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने इन दोनों को खतरनाक अपराधी घोषित किया है और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, डीसीपी कटक ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, "ये दोनों व्यक्ति चौद्वार जेल से फरार हुए हैं। इन्हें आखिरी बार तड़के 3 बजे चौदवार के चुडाखिया क्षेत्र में देखा गया था। संभावना है कि ये बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों या अन्य परिवहन स्थानों पर देखे जा सकते हैं।"
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि ये अपराधी कहीं नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story