- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Somwar: आज है...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Somwar: आज है सावन का आखिरी सोमवार, भक्तों की सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Sarita
4 Aug 2025 9:41 AM IST

x
Sawan Somwar: सावन के सोमवार का व्रत करने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। इस बार सावन का आखिरी सोमवार होने से शहर के प्रमुख देवालयों में रविवार शाम तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। देवालयों में कांवड़िया शिव को गंगाजल अर्पित करेंगे। ऐसे में मंदिरों में काफी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सावन में शिव की आराधना करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से शुरू हुआ सावन अब समाप्ति की ओर है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सावन मास समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज सावन का अंतिम सोमवार है और यह कन्याओं के लिए भी खास है। इस दिन शिवलिंग का कच्चा दूध, दही, घी, गुड़ और शहद से अभिषेक करें। फिर भोलेनाथ को सुगंधित इत्र अर्पित करते हुए शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और तनाव, रोग, कर्ज, कलह से छुटकारा मिलता है।
इस दौरान आप शिव षडाक्षर स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करें। इसके प्रभाव से मनचाहा जीवनसाथी पाने का योग बनता है। साहित्य आचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि 16 उपचारों से शिव की पूजा करके रुद्राभिषेक रुद्री पाठ और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। उन्होंने कहा कि आखिरी सोमवार बेहद खास है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और ब्रह्म योग का संयोग रहेगा। ऐसे में पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
आखिरी सावन सोमवार मुहूर्त:
- शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर 9.12 तक अनुराधा नक्षत्र
- दूसरा मुहूर्त अभिजीत बेला 11.36 से 12.24 तक
- प्रदोष काल का समय शाम 5.29 से रात 8.29 तक
TagsSawan SomwarसोमवारमनोकामनाएंपूरीSawan SomwarMondaywishesfulfilled जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





