- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Somvar Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Somvar Upay: तीसरे सावन सोमवार की शाम करें ये 3 काम, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
Sarita
28 July 2025 10:53 AM IST

x
Sawan Somvar Upay: हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व माना जाता है और कहा जाता है कि इस महीने के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से हर समस्या दूर हो जाती है। सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है और इसी दिन सावन विनायक चतुर्थी भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन सौभाग्य और मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद शुभ है। अगर आप इस दिन शास्त्रों के अनुसार कुछ खास उपाय करते हैं, तो आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी, जिससे आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के तीसरे सोमवार को कौन से उपाय करने चाहिए।
बिल्वपत्र पर नाम लिखें:
सावन के तीसरे सोमवार को 11 बिल्वपत्र लें और उन पर अपना या परिवार के सदस्यों का नाम लिखें। इसके बाद इन्हें भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान नीचे दिए गए मंत्र का जाप करते रहें।
मंत्र:- ॐ त्र्यम्बकाय नमः
दीपदान अवश्य करें:
सावन के तीसरे सोमवार को शाम के समय शिव मंदिर या घर में पंचमुखी शिव को पाँच दीपक जलाकर समर्पित करने चाहिए। कहा जाता है कि इससे जीवन की पाँचों दिशाओं में सफलता मिलती है। इस दौरान नीचे दिए गए मंत्र का जाप करते रहें।
मंत्र:- ॐ पंचवक्त्राय नमः
रुद्राष्टक का पाठ:
सावन के तीसरे सोमवार को स्नान करके किसी शांत स्थान पर बैठकर संकल्प लें और रुद्राष्टक स्तोत्र का पाठ करें। आपकी जो भी समस्या हो, उसकी कामना को ध्यान में रखते हुए उसका पाठ करना चाहिए।
सावन का तीसरा सोमवार भाग्य बदलने और भगवान शिव की कृपा पाने का एक दुर्लभ अवसर माना जाता है। यदि आप ऊपर बताए गए विशेष उपाय करते हैं, तो आपके जीवन से बाधाएँ दूर होंगी और भाग्य के द्वार खुलेंगे।
TagsSawan SomvarUpayतीसरे सावनसोमवारशामकामकर्जमुक्तिSawan Somvarthird SawanMondayeveningworkdebtrelief जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





