भारत

किसान की सालाना आमदनी 3 रुपए, सब हैरान

Nilmani Pal
28 July 2025 10:41 AM IST
किसान की सालाना आमदनी 3 रुपए, सब हैरान
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। एक किसान की सालाना आमदनी 3 रुपए दर्शाने वाला एक सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इंटरनेट पर उसे भारत का सबसे गरीब व्यक्ति करार दिया गया. इसके बाद जिले के अधिकारी हरकत में आए और सफाई में कहा कि यह एक 'लिपिकीय त्रुटि' थी. दरअसल, सतना जिले की कोठी तहसील के नयागांव निवासी रामस्वरूप (45) को जारी किए गए आय प्रमाण पत्र की एक तस्वीर, जिस पर तहसीलदार के हस्ताक्षर भी थे, इस सप्ताह सोशल मीडिया पर सामने आई.

22 जुलाई को तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी यह दस्तावेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इंटरनेट यूजर्स ने रामस्वरूप को 'देश का सबसे गरीब व्यक्ति' बताया. मूल प्रमाण पत्र में बताया गया था कि रामस्वरूप 25 पैसे प्रति माह कमाते थे. जिले के अफसर तुरंत हरकत में आए और 25 जुलाई तक एक नया प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे किसान की वार्षिक आय 30,000 रुपये यानी 2,500 रुपये प्रति माह हो गई.

तहसीलदार सौरभ द्विवेदी ने अपनी सफाई में कहा, "यह एक लिपिकीय त्रुटि थी, जिसे सुधार लिया गया है. नया आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है."

Next Story
null