- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Second Somvar:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Second Somvar: सावन के दूसरे सोमवार पर आज 3 शुभ योग, जानें इनका महत्व और लाभ
Sarita
21 July 2025 6:49 AM IST

x
Sawan Second Somvar: आज 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष सावन का दूसरा सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन तीन दुर्लभ और शक्तिशाली योग बन रहे हैं। ये योग आमतौर पर बहुत कम समय में बनते हैं, इसलिए इस अवसर का विशेष महत्व है। ऐसे योगों में की गई पूजा और व्रत का प्रभाव अधिक गहरा और फलदायी होता है। सावन के इस दूसरे सोमवार को बन रहे इन दुर्लभ योगों का प्रभाव पूरे दिन रहेगा, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव आते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सावन के इस पावन दिन कौन-कौन से दुर्लभ योग बन रहे हैं और उनसे क्या लाभ होते हैं।
सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग:
सावन का दूसरा सोमवार कई शुभ योग लेकर आएगा। 21 जुलाई यां सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन कामिका एकादशी भी है। साथ ही सावन के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग , वृद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इन योग के निर्माण से क्या लाभ मिलेंगे।
वृद्धि योग:
ज्योतिष में वृद्धि योग को बहुत शुभ माना जाता है। वृद्धि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है प्रगति और बढ़ोतरी। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है, खासकर धन, व्यापार या किसी भी प्रकार की वृद्धि से जुड़े मामलों में। सावन के दूसरे सोमवार को यदि इस योग में भगवान शिव की पूजा की जाए तो आर्थिक समृद्धि और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होती है।
यह योग सभी मनोकामनाओं की पूर्ति और हर प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। सर्वार्थ का मतलब है सभी उद्देश्य और सिद्धि का मतलब है पूर्णता या सफलता। इस योग के दौरान शुरू किए गए किसी भी शुभ कार्य में बाधाएं कम आती हैं और सफलता मिलने के योग होते हैं। यह योग मंत्रों की सिद्धि, अनुष्ठान या किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
अमृत सिद्धि योग:
अमृत सिद्धि योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। अमृत का अर्थ है अमरता और सिद्धि का अर्थ है पूर्णता। इस योग में किए गए कार्यों के परिणाम स्थायी होते हैं और यह दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है। यह योग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है।
कैसे पाएं लाभ:
इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करें, शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा, रुद्राष्टक या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ भी फलदायी रहता है। अपने मन की इच्छा के साथ संकल्प लेकर पूजा करें ताकि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।
इन योगों में दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। साथ ही, यह दिन नए कार्य की शुरुआत, निवेश या महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए भी बेहद अनुकूल होता है।
TagsSawan Second Somvarसावनसोमवारयोगमहत्वलाभSawan Second SomvarSawanMondayYogaImportanceBenefits जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





