- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan 2025: भगवान शिव...
धर्म-अध्यात्म
Sawan 2025: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 अनाज, बन जाएंगे आपके सारे बिगड़े काम!
Sarita
8 July 2025 12:52 PM IST

x
Sawan 2025: सावन का महीना शिव भगवान को समर्पित है और माना जाता है कि इस माह में शिव की भक्ति करने से शीघ्र फल मिलता है और सभी समस्याओं का निवारण होता है. इस बार सावन 11 तारीख से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है. इस महीने में महादेव की विभिन्न तरीके से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किये जाते हैं. उसी में से एक तरीका है शिव मुट्ठी चढ़ाने का. मान्यता है कि इससे भगवान शिव अति प्रसन्न हो जाते हैं|
यह पांच तरह की चीजें भगवान शिव पर चढ़ाने से भगवान आपके कष्टों का निवारण कर देते हैं और आपकी मनोकामना सिद्ध होती है. सावन में शिव मुट्ठी चढ़ाने की धार्मिक परंपरा सदियों से चली आ रही है. भगवान शिव को एक मुट्ठी अनाज चढ़ाया जाता है. पांच तरह के अनाज अपने मुट्ठी में भर के शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि शिव मूठ्ठी में क्या-क्या चढ़ाया जाता है|
अक्षत:
सबसे पहले आता है अक्षत यानि कि चावल. सावन के महीने में भगवान को शिव को अक्षय अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है. अक्षत को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि भगवान शिव पर अक्षत चढ़ाने से धन-धान्य की की वृद्धि होती है|
काले तिल:
दूसरा है काले तिल. मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर को काले तिल चढ़ाने से जीवन से विकार और जीवन में हो रही परेशानियों से निजात मिल जाती है. नकारात्मकता है तो वह भी काले तिल चढ़ाने से दूर हो जाती है|
गेंहू:
भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से सांसारिक सुखों में वृद्धि होती है साथ ही माना जाता है कि अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी या संतान संबंधी कोई भी परेशानी आ रही है, तो भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से उन परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है. ध्यान रहे कि यह गेहूं साफ होने चाहिए|
चौथी है मूंग की दाल. भगवान शिव को हरी मूंग की दाल एक मुट्ठी अर्पित करने से आपके जीवन में रोग और शोकों से मुक्ति मिलती है. इससे सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. हरी मूंग को बुद्ध का भी प्रतीक माना जाता है इसलिए अर्पित करने से आपके जीवन में मानसिक शांति आती है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं|
उड़द की दाल:
सावन माह में शिव को उड़द की दाल की मुट्ठी भी चढ़ाई जाती है. मान्यता है कि यह धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि को बढ़ाने वाली होती है और इससे सभी तरह के दुखों का नाश हो जाता है|
शिव मुट्ठी चढ़ाने का सही तरीका:
सावन के पूरे महीने भी आप यह काम कर सकते हैं या फिर अगर आप सिर्फ सावन के सोमवार को शिव मुट्ठी चढ़ना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन यह याद रहे यह पांच चीजें एक साथ मिलाकर नहीं चढ़ानी है बल्कि इन 5 अनाजों को एक-एक मुट्ठी करके आपको शिवलिंग पर अर्पित करना है. इसके बाद एक घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना मांगनी है|
TagsSawanशिवअनाजकामSawanShivagrainswork जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





