- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Daan Ke Niyam:...
धर्म-अध्यात्म
Daan Ke Niyam: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी दान में न दें ये चीजें, जीवन में आने लगती हैं रुकावटें
Sarita
23 Dec 2025 6:49 AM IST

x
Daan Ke Niyam: हिंदू मान्यताओं में दान को अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हालांकि, दान करने में समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद यानी रात्रि के समय कुछ विशेष वस्तुओं का दान या लेन-देन करने से शुभ फल के बजाय अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। मान्यता है कि संध्या काल में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस समय गलत वस्तुओं का दान करने से घर की बरकत कम हो सकती है और नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। साथ ही आर्थिक संकट पैदा होने लगता है। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि रात के समय कुछ चीजों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होता है। आइए जानते हैं किन वस्तुओं का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।
धन और आभूषण:
सूर्य ढलने के बाद किसी को धन उधार देना या दान करना शुभ नहीं माना जाता। यह समय धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है और इस दौरान पैसे का बाहर जाना आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। इससे अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आय में कमी आने लगती है। इसी प्रकार आभूषणों का दान या शाम के समय उन्हें मरम्मत के लिए देना भी उचित नहीं माना गया है। धन से जुड़े सभी कार्य दिन में ही करने चाहिए।
दूध और दही:
दूध को चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो मन की शांति और पारिवारिक सुख का प्रतीक है। रात में दूध का दान करने से चंद्रमा का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है, जिससे घर में तनाव और आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती है। वहीं दही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक है। सूर्यास्त के बाद दही का दान करने से दांपत्य और घरेलू सुख पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इन दोनों वस्तुओं को दिन के समय दान करना अधिक शुभ फल देता है।
नमक:
वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला तत्व माना गया है और इसका संबंध राहु-केतु से बताया जाता है। रात में नमक का दान या किसी को देना घर में नकारात्मकता बढ़ा सकता है, जिससे पारिवारिक विवाद और आर्थिक रुकावटें उत्पन्न होती हैं।
हल्दी:
हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है, जो ज्ञान, समृद्धि और सम्मान का प्रतीक है। शाम या रात के समय हल्दी का दान करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे व्यक्ति के मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। खासकर गुरुवार के दिन इस नियम का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है।
लहसुन और प्याज:
लहसुन और प्याज को तामसिक प्रवृत्ति का भोजन माना गया है और इन्हें केतु ग्रह से जोड़ा जाता है। सूर्यास्त के बाद इनका दान या लेन-देन करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे कामों में बाधाएं आती हैं और आर्थिक परेशानियां शुरू हो सकती हैं।
TagsDaanNiyamसूर्यास्तदानरुकावटेंDonationRulesSunsetGivingObstacles जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





