छत्तीसगढ़
अवैध धान खरीदी-बिक्री पर शिकंजा, माजदा वाहन सहित 150 बोरी धान जप्त
Shantanu Roy
23 Dec 2025 12:34 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 बोरी धान जप्त किया है। यह धान बिना किसी वैध दस्तावेज के माजदा वाहन के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था, जिसे अवैध रूप से बेचने की तैयारी थी। थाना रतनपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक अवैध रूप से धान की खरीदी कर ग्राम खरगहनी (थाना कोटा क्षेत्र) से ग्राम तेन्दुभाठा (थाना रतनपुर क्षेत्र) की ओर जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त धान को कृषि उपज मंडी में बिना अनुमति और नियमों के विपरीत बेचने की योजना है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान माजदा वाहन में कुल 150 कट्टी (बोरी) धान लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक की पहचान रामेश्वर ध्रुव, पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। जब पुलिस ने उससे धान की खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज, बिल या परमिट प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में भी वह धान के वैध स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
दस्तावेजों के अभाव और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने धान को चोरी की मशरूका होने की आशंका के आधार पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत मौके पर ही माजदा वाहन सहित 150 बोरी धान जप्त कर लिया। इसके साथ ही मामले की सूचना तत्काल तहसीलदार रतनपुर और खाद्य निरीक्षक को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने और किसानों व सरकारी प्रणाली को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अवैध धान खरीदी-बिक्री की जाती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध धान खरीदी, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरतनपुर पुलिसअवैध धान खरीदीधान तस्करी150 बोरी धान जप्तमाजदा वाहनबिलासपुरबीएनएसएस धारा 106कृषि उपज मंडीधान परिवहनपुलिस कार्रवाईतहसीलदारखाद्य निरीक्षकछत्तीसगढ़ धान खरीदीअवैध व्यापारRatanpur Policeillegal paddy purchasepaddy smuggling150 sacks of paddy seizedMazda vehicleBilaspurBNSS Section 106agricultural produce marketpaddy transportationpolice actionTehsildarfood inspectorChhattisgarh paddy purchaseillegal tradeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





