- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: आज इन 5 राशियों...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: आज इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, शुक्र प्रदोष पर बन रहा है शुभ योग
Sarita
9 May 2025 9:45 AM IST

x
धर्म: शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। शुक्रवार को पड़ने की वजह से यह प्रेम, रिलेशनशिप्स और फाइनेंशियल सक्सेस के लिए खास है। इस दिन शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप और शिव चालीसा का पाठ करने से परिवार में खुशहाली और मन की शांति बनी रहती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 9 मई को पड़ रहा है।
9 मई 2025 को ग्रहों की स्थिति और कुछ योग इस दिन को आध्यात्मिक और शुभ बनाएंगे। इस दिन सूर्य और बुध मेष राशि में रहेंगे, जो कॉन्फिडेंस और तेज दिमाग देंगे। चंद्रमा और केतु कन्या राशि में होंगे, जो इमोशनल और सोच-समझकर फैसले लेने की शक्ति देंगे। मंगल कर्क राशि में रहेंगे, जो परिवार और इमोशन्स की देखभाल को प्राथमिकता मिलेगी। गुरु वृषभ राशि में होंगे, जो फाइनेंशियल ग्रोथ और करियर में स्थिरता लाएंगे।
शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में रहेंगे। शुक्र प्रेम और क्रिएटिविटी को बूस्ट करेंगे। वहीं, शनि मेहनत को सफलता देंगे, लेकिन राहु कुछ मामलों में भ्रम पैदा कर सकता है। पंचांग के हिसाब से त्रयोदशी तिथि दोपहर 2:56 बजे शुरू होकर अगले दिन शाम 5:29 बजे तक रहेगी। सुबह 7:45 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जो कामयाबी और नेतृत्व को सपोर्ट करता है। इसके बाद हस्त नक्षत्र आएगा, जो आर्ट और कम्युनिकेशन में हेल्प करेगा।
प्रदोष के दिन शुभ योग रात 9:10 बजे तक रहेगा, फिर शुक्ल योग शुरू होगा, दोनों ही योग पूजा और शुभ कामों के लिए अच्छे माने जाते हैं। तैतिल करण दोपहर 2:56 बजे से रात 4:12 बजे तक रहेगा, फिर गर करण आएगा, जो स्थिरता देगा। राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, इस समय शुभ काम न करें। प्रदोष पूजा का समय शाम 7:01 बजे से रात 9:08 बजे तक है, जो 2 घंटे 6 मिनट का है। शुभ योगों और ग्रहों की स्थिति के चलते यह दिन 5 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।
वृषभ राशि
गुरु का आपकी राशि में होना फाइनेंशियल ग्रोथ और करियर में बड़े मौके लाएगा। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप्स में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी खास से मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान में संतुलन रखें। तला-भुना कम खाएं। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें।
उपाय- प्रदोष पूजा में शिवलिंग पर दूध और शहद अर्पित करें। सुबह मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
सिंह राशि
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव आपको कॉन्फिडेंस और लीडरशिप देगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कोई नया क्लाइंट मिल सकती है या कोई डील फाइनल हो सकती है। रिलेशनशिप्स में मजेदार और प्यार भरे पल होंगे। सिंगल लोग किसी खास से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सिरदर्द या आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें। सुबह हल्की एक्सरसाइज करें। मानसिक शांति के लिए पूजा में समय बिताएं।
उपाय- सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। प्रदोष पूजा में शिवलिंग पर केसर चढ़ाएं।
कन्या राशि
चंद्रमा और केतु का आपकी राशि में होना आपको इमोशनल और दिमागी तौर पर बैलेंस्ड रखेगा। नौकरी में रिसर्च, लेखन या डेटा से जुड़े कामों में सक्सेस मिलेगी। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। रिलेशनशिप्स में पार्टनर के साथ गहरी बातें होंगी, और परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में त्वचा या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। इस कारण ज्यादा तेल वाला खाना न खाएं। हल्की सैर या योग करें।
उपाय- हस्त नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा करें। सुबह हरी मूंग का दान करें।
तुला राशि
शुक्र का मीन राशि में होना आपकी लव लाइफ को बहुत रोमांटिक बनाएगा। कपल्स के बीच प्यार और इमोशनल बॉन्ड बढ़ेगा। सिंगल लोगों को कोई खास प्रपोजल मिल सकता है। करियर में कला, डिजाइन या लेखन से जुड़े लोग खूब चमकेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा मौका है। फाइनेंशियल डिसीजन सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में नींद की कमी या थकान हो सकती है, इसलिए रात को जल्दी सोएं और सुबह हल्की सैर करें।
उपाय- शुक्र प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर सफेद मिठाई चढ़ाएं। शाम को ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र 21 बार जपें।
मीन राशि
शुक्र, शनि और राहु का आपकी राशि में होना क्रिएटिविटी और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएगा। कला, म्यूजिक या हीलिंग से जुड़े कामों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में आपका काम बॉस या क्लाइंट्स को इम्प्रेस करेगा। लव लाइफ में गहरे इमोशन्स और प्यार भरे पल होंगे। सिंगल लोगों को नया रिश्ता शुरू करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में पैरों की थकान या सूजन हो सकती है, इसलिए हल्की मसाज करें। मानसिक शांति के लिए पूजा में ध्यान दें।
उपाय- प्रदोष पूजा में शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं। सुबह ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
Tagsधर्मराशियोंखुलेगीकिस्मतReligionZodiac signsluck will shineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





