- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: चैत्र नवरात्रि...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और सूतक का समय
Sarita
28 March 2025 7:03 AM IST

x
धर्म: सनातन धर्म में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। इस दौरान कई नियमों का पालन भी किया जाता है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा सूर्य के कुछ ही हिस्से को ढक पाएगा। तो चलिए इस लेख के जरिए हम आपको साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी अहम जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सही समय।
सूर्य ग्रहण का समय— आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे खत्म होगा। इस ग्रहण की खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। जिसे सनातन धर्म में शुभ और महत्वपूर्ण बताया गया है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसके कारण इसका सूतक काल यानि अशुभ समय भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले 14 मार्च यानि होली के दिन लगा चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं था।
विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, वरना इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस दौरान कई नियमों का पालन करना होता है। ग्रहण काल में भोजन करना और पकाना वर्जित होता है। इस दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है।
Tagsधर्मचैत्र नवरात्रिपहलासूर्य ग्रहणReligionChaitra NavratriFirstSolar Eclipseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





