- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: 11 जुलाई से शुरू...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: 11 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, कर्ज से परेशान हैं तो सावन में करें ये 4 उपाय
Sarita
11 July 2025 10:03 AM IST

x
धर्म: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन कल, शुक्रवार यानी 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। इस महीने में पूजा-अर्चना करने से विशेष फल मिलता है। अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो सावन 2025 में इन 4 उपायों से अपनी समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। इसके अनुसार कर्ज से परेशान हैं तो कर्ज मुक्ति के लिए सावन के इन 3 उपाय को जरूर आजमाना चाहिए।
कर्ज मुक्ति के लिए सावन के उपाय:
1.सावन महीने में भगवान शिव और लक्ष्मी नारायण की पूजा का विधान है। यदि इस महीने में शाम के समय शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे और अभिषेक के साथ 108 बार ऊं नम: शिवाय और माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप कर धन प्राप्ति की प्रार्थना करेंगे तो कर्ज में राहत मिलेगी। ।
2. श्रावण 2025 में भगवान शिव का ध्यान करते कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने का विधान है। इसके अनुसार प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर पुरुष ऊं नमः शिवाय और महिलाएं नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें और सफेद मिठाई चढ़ाएं। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं। साथ ही कर्ज से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें तो आशीर्वाद मिलेगा।
3. सावन माह में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति का वरदान देती हैं।
4. कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए सावन मास में शिव चालीसा का पाठ करें और महीना पूरा होने के बाद भी इस साधना को अपनाएं यानी सावन के पहले दिन से शुरू कर लगातार 40 दिन तक शिव चालीसा पढ़ें। यह सावन उपाय कर्ज राहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इसलिए सावन में शिव चालीसा जरूर पढ़ना चाहिए।
Tagsधर्मसावनकर्जपरेशानउपायReligionSawanDebtTroubledRemedy जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





