धर्म-अध्यात्म

धर्म:10 साल बाद राहु अपने नक्षत्र में कर रहा है वापसी, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

Sarita
7 Sept 2025 9:08 AM IST
धर्म:10 साल बाद राहु अपने नक्षत्र में कर रहा है वापसी, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत
x
धर्म: राहु का नक्षत्र परिवर्तन 23 नवंबर 2025 को होगा। इस दौरान राहु अपने नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे। राहु का इस नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। खासकर आपको करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे।
राहु का नक्षत्र गोचर तीन राशियों की किस्मत चमकाएगा:
मिथुन - राहु का शतभिषा नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।
कर्क - कर्क राशि वालों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में आपको स्वर्णिम सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको खूब लाभ होगा।
कुंभ राशि - राहु का नक्षत्र गोचर कुंभ राशि वालों के लिए विशेष शुभ साबित होगा। जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के योग प्रबल होंगे।
Next Story