भारत

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सेल्समैन की हत्या, चाकू मारा आरोपियों ने

Nilmani Pal
7 Sept 2025 8:14 AM IST
गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सेल्समैन की हत्या, चाकू मारा आरोपियों ने
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ में गणेश विसर्जन यात्रा में युवकों ने एक सेल्समैन को चाकू से गोद डाला। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिन में सेल्समैन बॉबी गौतम का उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।परिजनों ने पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचकर हंगामा शुरू किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

सरधना मोहल्ला तकियाकैत ​​​​का रहने वाला बॉबी गौतम (24) कपड़े के शोरूम पर सेल्समैन था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दिन में बॉबी का अपने साथी से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला निपट गया। दोनों के बीच समझौता हो गया।

शनिवार रात करीब 10 बजे बॉबी गौतम गणेश विसर्जन यात्रा में युवकों ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाकू से बॉबी गौतम पर हमला कर दिया। बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।अन्य लोग बॉबी को नगर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान बॉबी ने दम तोड़ दिया।


Next Story
null