- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म:दिवाली की रात...
धर्म-अध्यात्म
धर्म:दिवाली की रात काली मिर्च के 11 दानों से कर लें ये खास टोटका, कभी नहीं होगी धन की कमी
Sarita
15 Oct 2025 6:55 AM IST

x
धर्म: हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर समृद्धि की कामना करते हैं।
माना जाता है कि दिवाली की रात तंत्र और साधना के लिए भी बेहद शुभ होती है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय और टोटके बताए गए हैं। दीपावली की रात को किए गए ये टोटके सरल हैं, लेकिन प्रभावशाली होते हैं।
कार्तिक अमावस्या तिथि का विशेष महत्व:
दीपावली की रात कार्तिक अमावस्या है, जब दैविक और आसुरी दोनों प्रकार की शक्तियां सक्रिय रहती हैं। इस रात की गई साधना और उपाय जल्दी फल देते हैं। तंत्र शास्त्र के मुताबिक, दिवाली की रात नकारात्मक शक्तियां जाग्रत रहती हैं। ऐसे में शुभ काम और टोटके करने से उनका असर समाप्त हो जाता है।
तिजोरी में पीपल का पत्ता:
दीपावली की रात पीपल के पत्ते पर लाल चंदन से 'ॐ' लिखकर तिजोरी में रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह उपाय धन वृद्धि के साथ-साथ घर में स्थायी सुख-शांति भी बनाए रखता है।
लाल कपड़े में सिक्का और सुपारी :
दीवाली के दिन लाल कपड़े में चांदी का सिक्का, सुपारी और गुलाब की पंखुड़ियां रखकर पहले मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसे अपनी तिजोरी में स्थापित कर दें। यह उपाय लक्ष्मी कृपा को स्थायी बनाता है और आय के नए स्रोत खोलता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करें। इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
चांदी का सिक्का रखने से होगी बरकत :
दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करने के बाद चांदी का सिक्का तिजोरी में रखना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे धन का संचार बढ़ता है और व्यापार में लाभ होता है। यह उपाय लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता बनाए रखता है।
काली मिर्च के दानों दूर करेंगे नेगेटिविटी:
दिवाली की रात काली मिर्च के 7 या 11 दाने लेकर अपने और परिवार के सदस्यों के सिर पर से सात बार उल्टी दिशा (घड़ी की विपरीत दिशा) में घुमाकर उन्हें घर से दक्षिण दिशा में बाहर फेंक दें। ऐसा करने से घर से नगेटिविटी खत्म होती है, शत्रु शांत होते हैं और धन में वृद्धि होती है।
Tagsधर्मदिवालीरातटोटकाReligionDiwaliNightSpell जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





