- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: सावन के महीने...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: सावन के महीने में घर में इन जगहों पर जलाएं दीये, खुल जाएंगे आपकी किस्मत के ताले
Sarita
14 July 2025 11:50 AM IST

x
धर्म: सावन माह का आरंभ हो गया है, शिवभक्त मंदिरों में शिव आराधना करने में जुटे हुए हैं। आज सावन का पहला सोमवार है। माना जाता है कि सावन के सोमवार के दिन शिव जी पूजा-अर्चना करने से जातक को सुख, सौभाग्य, धन और यश की प्राप्ति होती है। भगवान शिव भक्तों के श्रद्धाभाव को देखते हुए प्रसन्न होते हैं। सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर वास करते हैं। सावन माह में घर के कुछ जगहों पर दिए जलाने का भी विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कहां-कहां|
घर के वास्तु भी हो जाते हैं ठीक:
दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में सावन के पवित्र महीने में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है साथ ही भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है। सावन का पवित्र माह 9 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के समस्त दुखों का नाश हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन माह में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। शास्त्रों के मुताबिक, यह महादेव की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान उपाय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कहां-कहां दीपक जलाने से लाभ होगा।
घर में कहां जलाना चाहिए दीपक:
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सावन में उत्तर-पूर्व की दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा सदा भक्त पर बनी रहती है। साथ ही उसे पितृदोष से भी राहत मिल जाती है।
शास्त्रों के मुताबिक, सावन में घर के मुख्य द्वार पर सुबह-शाम चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की सारी निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस उपाय को सावन के सोमवार वाले दिन जरूर करना चाहिए।
इसके अलावा रसोई घर में दीपक जलाना भी शुभदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे महादेव की कृपा बरसती है। जातक के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सावन में रोजाना शाम को महादेव के सामने पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे आफकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और करियर भी तेजी से दौड़ेगा।
Tagsधर्मसावनघरजलाएंदीयेखुलकिस्मततालेReligionSawanHomeLightDiyasOpenLuckLocks जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





