धर्म-अध्यात्म

Religion:1 जनवरी को ये 5 कार्य करने से वर्ष भर होगा धन लाभ

Sarita
21 Dec 2025 6:55 AM IST
Religion:1 जनवरी को ये 5 कार्य करने से वर्ष भर होगा धन लाभ
x
Religion: साल 2026 के पहले दिन यानि 1 जनवरी को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति बेहद शुभ मानी जाती है और ऐसे में अगर आप महीने के पहले दिन कुछ आसान से उपाय कर देते हैं तो आपको वर्ष भर धन लाभ हो सकता है और आपकी तिजोरी पैसों से भर सकती है। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
माता लक्ष्मी की करें पूजा:
साल 2026 के पहले दिन चंद्रमा उच्च राशि में होंगे और मां लक्ष्मी और चंद्रमा के बीच भाई-बहन का संबंध माना जाता है क्योंकि दोनों का ही अवतरण समुद्र से माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की पूजा अगर आप साल 2026 के पहले दिन करते हैं तो आपको माता लक्ष्मी के साथ ही चंद्रमा का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से पूरे साल आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और साथ ही आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव और चंद्रमा की करें पूजा :
चंद्रमा भगवान शिव के परम भक्त हैं ऐसे में साल के पहले दिन अगर आप शिव भगवान की पूजा करते हैं तो शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। साथ ही साल के पहले दिन आपको चंद्र दर्शन भी अवश्य करने चाहिए और रात्रि के समय अगर आप चंद्र दर्शन करें और चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें तो आपके जीवन में शीतलता आती है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इष्ट देवी की करें आराधना :
साल 2026 के पहले दिन आपको अपने इष्ट देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इष्ट देव के समक्ष दीपक जलाएं और उन्हें फल, फूल और मिष्ठान का भोग लगाएं। साथ ही इष्ट देव से अपनी सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से आपको पूरे साल भर शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
साल के पहले दिन करें इन चीजों का दान :
साल के पहले दिन आप कुछ चीजों का दान करके भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आपको सफेद चीजें जैसे चावल, दही, दूध, चांदी आदि दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से चंद्रमा की स्थिति आपकी कुंडली में सुधरती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
जानवरों को भोजन खिलाएं:
साल के पहले दिन जानवरों को खाना खिलाना भी आपके लिए शुभ रहेगा। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की आपको कृपा प्राप्त होती है। आप गाय को हरा चारा खिला सकते हैं, कुत्ते को रोटी खिला सकते हैं, मछलियों को दाना डाल सकते हैं। आदि ये आसान सा उपाय साल के पहले दिन करने से आपके घर में खुशियां आ सकती हैं।
Next Story