धर्म-अध्यात्म

धर्म: हर रात करें तुलसी से जुड़ा ये काम, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी

Sarita
5 Feb 2025 9:16 AM IST
धर्म:  हर रात करें तुलसी से जुड़ा ये काम, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी
x
धर्म: वास्तु शास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक बात का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन इसे नजरअंदाज करने से परेशानियां पैदा होती हैं। वास्तु और धर्म शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और इसकी पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों के घरों में तुलसी का पौधा होता है और लोग इसकी विधिवत पूजा भी करते हैं।
सुबह तुलसी पर जल चढ़ाया जाता है और शाम को लोग घी का दीपक जलाकर इसकी पूजा करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी की पूजा को महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यता है कि अगर हर रात तुलसी की पूजा की जाए तो अच्छे फल मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप आर्थिक मजबूती पाना चाहते हैं तो हर रात तुलसी की विधिवत पूजा करें और घी का दीपक भी जलाएं।
ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा अगर रात में तुलसी की पूजा की जाए तो घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। इसके अलावा तुलसी की पूजा से बीमारियां भी दूर होती हैं और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
Next Story