धर्म-अध्यात्म

धर्म: सावन के दूसरे मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे तरक्की और धन में वृद्धि

Sarita
22 July 2025 11:33 AM IST
धर्म: सावन के दूसरे मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे तरक्की और धन में वृद्धि
x
धर्म: सावन के दूसरे मंगलवार को कुछ खास उपाय करने से भोलेनाथ और हनुमानजी दोनों की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के द्वार खुलते हैं। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ आसान और कारगर उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है और धन संबंधी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। शास्त्रों में बताए गए ये उपाय न केवल आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि जीवन में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। इसलिए सावन के दूसरे मंगलवार को इन उपायों को जरूर अपनाएं और बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करें।
कर्ज़ से मुक्ति पाने का उपाय:
अगर आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं और उभरने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, तो सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करें। हनुमान मंदिर में जाकर विधिवत पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद उन्हें गुड़ और चने का भोग अर्पित करें। फिर लाल मसूर की दाल, थोड़ा गुड़ और एक तांबे का सिक्का लें और इन तीनों को लाल कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाएं। इस पोटली को मंदिर में चढ़ाएं और पूजा के बाद उसे अपने घर के मंदिर में रख लें। हर मंगलवार को यह पोटली बदलते रहें। इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होने लगता है और धीरे-धीरे कर्ज से छुटकारा मिलने के योग बनते हैं।
जीवन में सफलता पाने का उपाय:
अगर करियर या निजी जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा है, तो सावन के मंगलवार को यह उपाय करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें। फिर हनुमानजी की विधिपूर्वक पूजा करें। शाम के समय चमेली के तेल का एक दीपक जलाकर बजरंगबली के सामने रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय जीवन की रुकावटों को दूर करता है और करियर, व्यापार और नौकरी में तेजी से तरक्की दिलाता है।
हनुमानजी को प्रसन्न करने का उपाय:
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद मंदिर के बाहर किसी गरीब या जरूरतमंद को मसूर की दाल का दान करें। यह सरल लेकिन प्रभावी उपाय हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने का माध्यम बनता है। अगर आपके जीवन में बार-बार कोई ज़रूरी कार्य रुक रहा है या बाधाएं बनी हुई हैं, तो इस उपाय से उनमें सुधार आ सकता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और आय के साधन सीमित हैं, तो सावन के मंगलवार को यह उपाय लाभदायक रहेगा। शाम के समय हनुमानजी के सामने एक दीपक जलाएं और साफ आसन पर बैठकर 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद किसी गरीब को लाल वस्त्र दान करें। यह उपाय आर्थिक संकट को दूर करता है, आय में वृद्धि के योग बनाता है और मनोकामनाएं पूरी करता है।
Next Story