- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Rangbhari Ekadashi...
धर्म-अध्यात्म
Rangbhari Ekadashi 2025 : रंगभरी एकादशी जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Sarita
6 March 2025 11:19 AM IST

x
Rangbhari Ekadashi 2025 : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रंगभरी एकादशी को बेहद ही खास माना गया है जो कि फाल्गुन माह में पड़ती है यह तिथि भगवान शिव और श्री हरि विष्णु को समर्पित है|
मान्यता है कि रंगभरी एकादशी पर इनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों को सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी या आमलकी एकादशी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के दिन व्रत पूजन करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही जीवन के सारे दुख परेशानियां भी दूर हो जाती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रंगभरी एकादशी की तारीख और शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रंगभरी एकादशी की तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि का आरंभ 9 मार्च को 8 बजकर 15 मिनट से होगी। समापन अगले दिन यानी की 10 मार्च 8 बजकर 5 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 10 मार्च को ही रंग भरी एकादशी का व्रत पूजन किया जाएगा।
एकादशी तिथि पर सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट। अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजे तक रहेगा। वही अमृत काल मुहूर्त शाम को 6 बजकर 12 मिनट से लेकर 7 बजकर 52 मिनट तक होगा। ब्रह्म मुहूर्त प्रात: काल में 5 बजकर 7 मिनट से लेकर 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वही व्रत का पारण 11 मार्च को सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट के बीच किया जाएगा।
TagsRangbhari Ekadashiरंगभरीएकादशीपूजामुहूर्तRangbhari EkadashiRangbhariEkadashiPujaauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





