भारत
पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए मां ने डांटा तो बेटे ने दे दी जान, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
6 March 2025 9:18 AM IST

x
मचा कोहराम.
वडोदरा: आजकल माता-पिता के थोड़ा डांटने पर बच्चों की खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे है. ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है. जहां पर 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वडोदरा की ब्राइट डे स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र की अभी परीक्षा चल रही थी. ऐसे में उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए उसे डांटा था. ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने खुद की जान ही ले ली.
परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने कहा कि हमने खुदकुशी का केस दर्ज करके कानूनी कारवाई शुरु की है. माता-पिता के भी बयान लिए जाएंगे.
छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की परीक्षा चल रही थी और अंग्रेजी का पेपर था जिसकी तैयारी के लिए उसकी माता ने उसे डांटा जिसके बाद वह अचानक रूम में चला गया और वहां पर बेल्ट से फांसी लगा ली. छात्र के पिता मंजुसर जीआईडीसी में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं और वह उस वक्त ऑफिस गए थे. उनके 2 बेटे हैं जिसमें से बड़े बेटे ने खुदखुशी कर ली.
बता दें कि माता पिता की जरा सी फटकार के बाद बच्चों द्वारा आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते रहे हैं. बीते दिसंबर में महाराष्ट्र के डोंबिवली से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक 15 साल की छात्रा ने इसलिए सुसाइड कर लिया था क्योंकि उसे उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए और मोबाइल फोन ज्यादा चलाने के लिए डांट दिया था. मां की डांट से आहत बच्ची ने डोंबिवली में स्थित मानकोली पुल से खाड़ी में कूदकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी तब मिली, जब दस दिन पहले लापता हुई लड़की का शव रविवार शाम को खाड़ी के पास मिला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





