धर्म-अध्यात्म

Puja Niyam: शाम की पूजा करते समय इन पांच बातों का रखें ध्यान, घर में होगी बरकत

Sarita
21 May 2025 9:48 AM IST
Puja Niyam:  शाम की पूजा करते समय इन पांच बातों का रखें ध्यान, घर में होगी बरकत
x
Puja Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान की आराधना और उनकी पूजा-अर्चना भी दिनचर्या का एक हिस्सा है। यह हमारे आध्यात्मिक विकास और जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए लाभदायक माना जाता है। सुबह और शाम भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार के जीवन में शुभता आती है। यदि आप भी संध्या के समय पूजा करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कि संध्या वंदन के समय किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
शाम की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान:
शाम के समय पूजा करने से पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। इससे न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
इस समय पूजा करते हुए घंटी नहीं बजानी चाहिए। मान्यता है कि संध्या के समय घंटी बजाना देवताओं के विश्राम में विघ्न डालता है, इसलिए इसे वर्जित माना गया है।
शाम को पूजा करते समय भगवान को भोग अर्पित करना न भूलें। अगर आप सुबह भोग नहीं लगा पाए हैं, तो संध्या के समय यह कार्य जरूर करें। किसी भी समय भगवान को अर्पण किए गए भोग को विशेष माना जाता है।
पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए। हालांकि मंदिर में पूरी तरह अंधेरा न रखें। वहां एक दीपक या बल्ब अवश्य जलता रहना चाहिए। सुबह होते ही मंदिर के कपाट फिर से खोल दें।
संध्या में मंत्र जाप करना शुभ माना गया है, लेकिन सूर्यास्त के बाद गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह मंत्र प्रातः काल के लिए शुभ माना गया है।
Next Story