धर्म-अध्यात्म

Premanand Maharaj:आपको रात में आते हैं डरावने सपने, प्रेमानंद महाराज ने बताया कारगर उपाय

Sarita
26 Aug 2025 8:56 AM IST
Premanand Maharaj:आपको रात में आते हैं डरावने सपने, प्रेमानंद महाराज ने बताया कारगर उपाय
x
Premanand Maharaj: रात में आते हैं डरवाने सपने? प्रेमानंद महाराज ने बताया कारगर उपाय, आप भी जानेंप्रेमानंद महाराज जी की सरल और गहरी बातों को सुनकर हर कोई प्रभावित हो जाता है। उनके उपदेशों ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है. उनकी बातें हर वर्ग के लोग सुनना और फॉलो करना पसंद करते हैं। लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करते हैं और उनसे मार्गदर्शन लेना चाहते हैं। ये मार्गदर्शन व्यक्तिगत परेशानियों से लेकर आंतरिक शांति पाने तक के विषयों पर होता है।
क्यों आते हैं रात में बुरे सपने:
प्रेमानंद महाराज से अक्सर भक्त के सवाल पूछते हुए नजर आते हैं। महाराज हर प्रश्न का बहुत की तर्कयुक्त और सरल, स्वाभाविक उत्तर देते हैं। प्रश्नों की इसी कड़ी में एक महिला ने पूछा कि रात को अक्सर डरावने सपने क्यों आते हैं, जिसकी वजह से नींद खुल जाती है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही सरल उत्तर दिया है।
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि इंसान दिनभर में कुछ ना कुछ संस्कार करते हैं। वहीं उसके कुछ पूर्वजन्मों के आचरण भी होते हैं, जो उसे सपने के रूप में दिखते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का व्यवहार जैसा होगा उसे वैसे ही सपने नजर आएंगे। वहीं कई बार इंसान से अनजाने में अपराध हो जाता है। जो मन को विचलित करता है और इंसान को सपने आते हैं।
सोने से पहले करना चाहिए ये काम:
महाराज ने बताया कि जैसे संत लोग हमेशा भगवान की भक्ति में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से वो हमेशा भगवान के सपने देखते हैं। तीर्थों के सपने देखते हैं। इंसान जिस तरह के विचार करता है, उसे अक्सर उसी तरह के सपने दिखाई देते हैं। इसलिए जरूरी है अपने मन को साफ और पवित्र रखा जाए। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि सोने से पहले पवित्र होकर सोना चाहिए। उन्होंने बताया कि साफ-सुथरे कपड़े पहनकर और पैरों को अच्छी तरह से धोकर सोना चाहिए। ये केवल हाइजीन के लिए ही जरूरी नही हैं बल्कि इससे मूड रिलैक्स होता है और मन शांत रहता है। जिससे डरावने सपने आने के चांस कम हो जाते हैं। इसके साथ ही सोने से पहले भगवान का नाम जप करके सोना चाहिए। इससे मन में आने वाले बुरे विचारों को बाहर करने में मदद मिलती है और मन पवित्र होता है।
प्रेमानंद महाराज के उपदेश:
सोशल मीडिया पर आए दिन प्रेमानंद महाराज के प्रेरणादायक वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं. लोग असकर उनके उपदेश सुनते नजर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज डरावने सपनों से छुटकारा पाने के आसान उपाय बता रहे हैं. अगर आप भी ऐसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो ये वीडियो आपके लिए भी मददगार हो सकती है।
Next Story