भारत
ट्रेन के एसी कोच के टॉयलेट में बच्चे की लाश मिली थी, आरोपी पकड़ाया, खुलासा हुआ
jantaserishta.com
26 Aug 2025 8:06 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई में कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच B2 के टॉयलेट में 5 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को रखने के आरोपी मौसेरे भाई विकास को सूरत क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शनिवार रात मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 के टॉयलेट में 5 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव छिपा दिया था. घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी.
दरअसल, शनिवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 के टॉयलेट से करीब 5 साल के मासूम का शव बरामद हुआ था. जांच के बाद पुलिस को पता चला कि बरामद बच्चा वही है जिसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला 22 अगस्त को सूरत के अमरोली पुलिस थाने में दर्ज हुआ था.
शिकायत में आरोप था कि बच्चे का अपहरण उसके ही मौसेरे भाई ने किया है. इस आधार पर अमरोली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर ट्रैकिंग शुरू की थी. इसी सिलसिले में अमरोली पुलिस की टीम शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंची और रेलवे पुलिस से बच्चे व आरोपी के बारे में जानकारी ली.
तभी उन्हें बताया गया कि कुशीनगर एक्सप्रेस से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. इसके बाद शव की तस्वीर परिवार को भेजी गई, जहां परिजनों ने पुष्टि की कि मृतक वही बच्चा है जिसका अपहरण हुआ था. इस घटना ने मामले को अपहरण से हत्या की दिशा में मोड़ दिया था. इसके बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि आरोपी बच्चे को लेकर मुंबई कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई विकास को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





