धर्म-अध्यात्म

Pitra Dosh: इन कारणों की वजह से लगता है पितृ दोष, जानें वजह

Sarita
29 Aug 2025 6:51 AM IST
Pitra Dosh: इन  कारणों की वजह से लगता है पितृ दोष, जानें वजह
x
Pitra Dosh: पितृ दोष कुंडली में एक दोष है जो पूर्वजों की असंतुष्टि के कारण होता है। पितृ दोष के कारण व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहती है। पितृ दोष के कई कारण और वजहें हो सकती हैं।
1. पूर्वजों की अधूरी इच्छाएँ यदि किसी कारणवश हमारे पूर्वजों की इच्छाएँ अधूरी रह जाती हैं और हम उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं, तो यह पितृ दोष का एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसा अक्सर असामयिक मृत्यु के कारण होता है।
2. श्राद्ध न करना: जो लोग श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों का तर्पण या श्राद्ध कर्म नहीं करते हैं, उन्हें पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है। पिंडदान या श्राद्ध न करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति नहीं मिलती और वे असंतुष्ट रहते हैं।
3. पूर्वजों का अपमान: जो लोग जीवित रहते हुए अपने पूर्वजों का अनावश्यक अपमान करते हैं, अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते, उनकी इच्छाओं की अनदेखी करते हैं, इससे पितृ दोष हो सकता है।
4. अंतिम संस्कार ठीक से न करना: जिन लोगों का अंतिम संस्कार ठीक से नहीं किया जाता, उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती, जिसके कारण उस परिवार को पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है।
5. असहाय की हत्या: यदि कोई किसी असहाय व्यक्ति की हत्या करता है, तो उस व्यक्ति को पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है।
6. पवित्र वृक्षों को काटना: किसी भी पवित्र या पूजनीय वृक्ष को काटने से पितृ दोष लग सकता है। पीपल, बरगद या नीम जैसे पवित्र वृक्षों को काटने से पितृ दोष लग सकता है।
7. अंतिम संस्कार में त्रुटि: किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार विधि-विधान से न करना या उसकी अनदेखी करना पितृ दोष का कारण बनता है, क्योंकि इससे आत्मा को मोक्ष नहीं मिलता।
8. पशु-हत्या: जो लोग बिना किसी कारण के पशुओं की हत्या करते हैं या उनका अपमान करते हैं, वे पितृ दोष से प्रभावित हो सकते हैं। किसी पशु की हत्या करने से पितृ दोष लग सकता है।
9. छल-कपट: जिनके मन में छल-कपट की भावना हो, या बदले की भावना हो, या किसी को धोखा देना हो या संपत्ति के कारण गलत कदम उठाना हो।
10. धार्मिक नियमों का पालन न करना जो लोग अपने धार्मिक नियमों का पालन नहीं करते, व्रत, त्योहार, अमावस्या तिथि के दिन मांसाहारी भोजन और मांस-मदिरा का सेवन करते हैं, उन्हें पितृ दोष का सामना करना पड़ता है।
Next Story