- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Nirjala Ekadashi: ...
धर्म-अध्यात्म
Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी के दिन करें तुलसी के ये चमत्कारी उपाय, सेहत में होगा सुधार
Sarita
5 Jun 2025 10:07 AM IST

x
Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। निर्जला एकादशी को सबसे शक्तिशाली एकादशी भी कहते हैं क्योंकि इस दिन व्रत रखने से सभी एकादशी तिथियों के व्रत का फल मिलता है। इस दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही कई उपाय भी किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको आरोग्य और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
निर्जला एकादशी पर तुलसी के उपाय :
निर्जला एकादशी के दिन आपको भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हालांकि एकादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इसलिए एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख दें।
इस दिन आपको तुलसी माता की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। इसके लिए तुलसी के निकट दीपक अवश्य जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन ना ही तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं और ना ही तुलसी को छूते हैं। इसलिए दीपक तुलसी के पौधे से थोड़ी दूरी पर आप जला सकते हैं। दीपक जलाने के बाद आपको माता तुलसी की आरती का पाठ करना चाहिए और साथ ही विष्णु मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोगों को आरोग्य की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि देखने को मिलती है।
निर्जला एकादशी के दिन विष्णु भगवान के मंत्रों के जप के साथ ही तुलसी की 11 बार परिक्रमा करने से आपके जीवन की परेशानियों का अंत होता है। यह उपाय करने से आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। आप 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', 'ॐ विष्णवे नमः' और 'ॐ हूं विष्णवे नमः' मंत्र का जप कर सकते हैं।
जिन लोगों वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं उन्हें निर्जला एकादशी के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही घर के माहौल में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं।
इस दिन तुलसी के पौधे के पास बैठकर अगर आप ध्यान करते हैं तो मानसिक शांति का अनुभव आपको होता है। वहीं यह आसान सा उपाय करने से आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अपनी हर मनोकामना को पूरा करने के लिए आपको निर्जला एकादशी के दिन तुलसी के पास बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधा भी दूर हो जाती है।
TagsNirjala Ekadashiनिर्जला एकादशीतुलसीउपायसेहतसुधारNirjala EkadashiTulsiremedyhealthimprovementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





