- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Nirjala Ekadashi 2025...
धर्म-अध्यात्म
Nirjala Ekadashi 2025 : निर्जला एकादशी पर इन पेड़ों पर चढ़ाएं जल, इसके बिना व्रत अधूरा रहता है
Sarita
6 Jun 2025 6:42 AM IST

x
Nirjala Ekadashi 2025 : हिंदू धर्म की सबसे कठिन और पुण्यदायिनी एकादशियों में से एक निर्जला एकादशी इस साल 6 जून 2025 को मनाई जाएगी. ज्येष्ठ माह में पड़ने वाला यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि साल की सभी 24 एकादशियों पर निर्जला व्रत रखने से भक्तों को सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसके अलावा निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास पूजनीय पेड़ों को जल जरूर अर्पित करना चाहिए. आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन किन खास पेड़ों को जल अर्पित करना चाहिए...
निर्जला एकादशी पर इन वृक्षों की करें पूजा-
पीपल की पूजा करें:
ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है. इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है. निर्जला एकादशी के दिन तीनों देव और पितर भी पीपल के पेड़ की पूजा में शामिल होते हैं. देवी लक्ष्मी सुबह-सुबह पीपल के पेड़ पर आती हैं. इस समय इस पर जल चढ़ाना और इसकी पूजा करना बहुत शुभ होता है. पीपल के पेड़ पर जल में दूध और काले तिल डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं|
आंवले में जल चढ़ाए:
निर्जला एकादशी व्रत के दिन आंवले के पेड़ पर जल चढ़ाया जाता है. इसके बाद आंवले के जड़ में कच्चा दूध, अक्षत, रोली आदि अर्पित किए जाते हैं. ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में प्यार बढ़ता है|
निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते समय दीपक अवश्य जलाना चाहिए. लेकिन इस खास दिन पर तुलसी के पेड़ पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसके अलावा निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते समय 11 बार परिक्रमा करें|
TagsNirjala Ekadashiनिर्जला एकादशीपेड़ोंजलtreeswaterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





