धर्म-अध्यात्म

Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख पर पड़ सकता है बुरा असर

Sarita
22 May 2025 6:48 AM IST
Nautapa 2025:  इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख पर पड़ सकता है बुरा असर
x
Nautapa 2025: ज्येष्ठ माह के वे 9 दिन जब गर्मी अपने चरम पर होती है, उन्हें नौतपा या नवतपा कहा जाता है। इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 से हो रही है और इसका समापन 3 जून 2025 को होगा। इस समय सूर्य रोहिणी नक्षत्र में स्थित होते हैं, जिससे उनकी किरणें प्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान अधिक हो जाता है। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार नौतपा के दौरान कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें करने से बचने की सलाह दी गई है। यह समय न केवल जलवायु की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होता है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी कुछ चीजों से परहेज करना बेहतर माना गया है।
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम:
नौतपा के दिनों में अधिक तेल मसाले वाला भोजन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तले-भुने और तीखे खाने से शरीर में गर्मी और असंतुलन बढ़ सकता है।
आयुर्वेद और शास्त्रों में इस समय बैंगन के सेवन की भी मनाही है, क्योंकि यह शरीर में अधिक गर्मी पैदा कर सकता है।
यह समय शरीर को हल्का और शुद्ध बनाए रखने का होता है। इसलिए मांसाहार से दूरी बनाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है।
इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ संस्कारों को करने से बचना चाहिए। यह समय मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।
इस समय तेज गर्मी और आंधी-तूफान की संभावना रहती है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्राएं असुविधाजनक और असुरक्षित साबित हो सकती हैं।
तेज धूप बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए उन्हें दोपहर में घर के भीतर ही रखें और स्वयं भी इस समय आराम करें।
शरीर को थकान और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए दोपहर के समय ज्यादा मेहनत वाला काम न करें।
अगर इस दौरान कोई जरूरतमंद कुछ मांगने आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ दान जरूर करें।
सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, सोना, माणिक्य, घी, केसर आदि का अनादर न करें। इन चीजों का सम्मान और दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story