- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mohini Ekadashi 2025 :...
धर्म-अध्यात्म
Mohini Ekadashi 2025 : शुभ मुहूर्त में करें मोहिनी एकादशी की पूजा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा
Sarita
7 May 2025 8:04 AM IST

x
Mohini Ekadashi 2025 :हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस साल यह तिथि 8 मई को पड़ रही है। इसी दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने में दो एकादशी पड़ती है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हर एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन व्रत कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इतना ही नहीं मोहिनी एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी मोह बंधनों से भी मुक्ति मिलती है। तो चलिए अब जानते हैं कि मोहिनी एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
मोहिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि समाप्त 8 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। जातक इस मुहूर्त में मोहिनी एकादशी की पूजा कर सकते हैं।
मोहिनी एकादशी 2025 पारण का समय:
एकादशी के व्रत में पारण का विशेष महत्व है। एकादशी का पारण द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद ही किया जाता है। मोहिनी एकादशी का पारण 9 मई को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर से सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं मोहिनी एकादशी के दिन द्वादशी तिथि समाप्त दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा।
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप
विष्णु मूल मंत्र-
ॐ नमोः नारायणाय॥
विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र-
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
विष्णु गायत्री मंत्र-
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
मङ्गलम् भगवान विष्णु मंत्र-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
TagsMohini Ekadashiशुभ मुहूर्तमोहिनीएकादशीपूजाauspicious timeMohiniEkadashiworshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





