- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Shivratri June...
धर्म-अध्यात्म
Masik Shivratri June 2025:कब है मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और शिव कृपा पाने के उपाय
Sarita
4 Jun 2025 12:49 PM IST

x
Masik Shivratri June 2025: मासिक शिवरात्रि हर महीने भगवान शिव के भक्तों के लिए एक खास अवसर होती है. यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जो कठिन परिस्थितियों में भी मनोकामनाओं की पूर्ति की आशा लेकर भोलेनाथ की शरण में आते हैं|
शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं. यही वजह है कि कई श्रद्धालु साल भर की मासिक शिवरात्रियों का व्रत करते हैं|
जून 2025 में कब है मासिक शिवरात्रि? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त:
तिथि: सोमवार, 23 जून 2025:
चतुर्दशी तिथि आरंभ: 23 जून 2025 को रात्रि 10:12 बजे से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 24 जून 2025 को शाम 7:02 बजे तक
विशेष संयोग: इस बार मासिक शिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ रही है जो स्वयं भगवान शिव को समर्पित दिन होता है. यह योग मासिक शिवरात्रि के फल को कई गुना बढ़ा देता है|
क्यों मनाई जाती है मासिक शिवरात्रि:
मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है. इसे शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना गया है. यह व्रत न केवल आध्यात्मिक उन्नति देता है, बल्कि पारिवारिक सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का भी कारण बनता है|
कैसे करें मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजन:
प्रातः स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं.
बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भस्म और मौसमी फल अर्पित करें.
रात्रि में शिव चालीसा, रुद्राष्टक या शिव पुराण का पाठ करें.
रात को जागरण कर 'ॐ नमः शिवाय' और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरूर करें
प्रिय भोग: मालपुआ: शिवजी को अत्यंत प्रिय यह मीठा व्यंजन प्रसन्नता का प्रतीक है.
ठंडाई: दूध, मेवे, मसालों से बनी ठंडाई अर्पित करने से मानसिक शांति और इच्छाओं की पूर्ति होती है.
ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यंबकं यजामहे
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
मासिक शिवरात्रि का पुण्य प्रभाव
असंभव कार्य भी संभव होते हैं. रोग, शोक और संकटों से मुक्ति मिलती है. विवाह, संतान और करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं. आत्मिक बल और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है|
TagsMasik Shivratriमासिक शिवरात्रिउपायMasik ShivratriMonthly ShivratriRemediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





