- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Janmashtami...
धर्म-अध्यात्म
Masik Janmashtami 2026: साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी,जाने शुभ मुहूर्त और मंत्र
Sarita
10 Jan 2026 10:29 AM IST

x
Masik Janmashtami 2026: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण को समर्पित मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाता है. इस तिथि पर भगवान कृष्ण की पूजा उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण की इस दिन पूजा करने से कृष्ण जी की विशेष कृपा बरसती है. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. साल का सबसे पहला मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज यानी 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है. आइए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त जानें और पूजा विधि और मंत्र जानें|
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त:
माघ कृष्ण अष्टमी तिथि 10 जनवरी 2026 को सुबह 08:23 बजे शुरू होकर 11 जनवरी को सुबह 10:20 बजे समाप्त होगी. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर निशा काल में कृष्णजी की पूजा की जाएगी. निशिता काल में 10 जनवरी 2026, शनिवार को माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जा रहा है. इस दिन निशिता काल में पूजा का समय 10 और 11 जनवरी 2026 की बीत रात 12:02 मिनट से लेकर रात 12:56 बजे तक है|
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 से लेकर दोपहर 12:50 बजे तक.
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:27 बजे से लेकर सुबह 06:21 बजे तक.
अमृत काल – सुबह 09:09 से लेकर सुबह 10:53 बजे तक.
निशिता काल पूजा समय – रात 11:55 बजे से लेकर 10 और 11 जनवरी की बीच रात 12:47 बजे तक|
मासिक जन्माष्टमी पूजा विधि:
मासिक जन्माष्टमी के दिन सुबह के समय स्नान ध्यान करें.
पूजा घर को साफ करें और गंगाजल छिड़कें.
बाल गोपाल को स्नान आदि कराएं और पंचामृत से स्नान कराकर सुंदर शृंगार करें.
वस्त्र, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी भी कान्हां जी को धारण करवाएं.
लड्डू गोपाल की पूजा करें और मंत्र का जाप करें. मंत्र है- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय.
माखन और मिश्री का भोग कान्हा जी को अर्पित करें|
मासिक जन्माष्टमी के मंत्र
इस मंत्र का करें जाप-
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
इस मंत्र का करें जाप-
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः।कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।।
TagsMasik Janmashtamiमासिककृष्ण जन्माष्टमीशुभ मुहूर्तमंत्रMonthlyKrishna JanmashtamiAuspicious timeMantras जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





