- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mangalwar Puja: हर...
धर्म-अध्यात्म
Mangalwar Puja: हर मंगलवार रखें हनुमान जी का व्रत, दूर होगी हर समस्या
Sarita
1 April 2025 8:31 AM IST

x
Mangalwar Puja: मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए समर्पित होता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से बजरंगबली अपने भक्तों पर खास कृपा बरसाते हैं. वैसे हनुमान जी की हर दिन पूजा की जाती है, लेकिन मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि जो लोग शनि से पीड़ित हैं, वो मंगलवार का व्रत करें तो उनके ऊपर से शनि का दोष खत्म हो जाएगा|
मंगलवार को व्रत रखने के फायदे
मान्यता है कि अगर आप मांगलिक दोष से पीड़ित हैं, तो आपके लिए मंगलवार का व्रत करना काफी फायदेमंद हो सकता है. पूरे श्रद्धा के साथ हनुमान जी की आराधना करते हैं, तो आपका मांगलिक दोष दूर हो जाएगा. अगर आपके घर में आर्थिक तंगी हैं और कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो अगर आप मंगलवार को व्रत करें. व्रत करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी. शादीशुदा जिंदगी में चली आ रही परेशानियों से भी मंगलवार को व्रत रखने से छुटकारा मिलता है. हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है, इसलिए उनका व्रत रखने से हर तरह के संकट दूर हो जाते हैं|
कैसे शुरू करें व्रत
मंगलवार का व्रत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से शुरू कर सकते हैं, आप 21 व्रत रख सकते हैं. मान्यता है कि 21 व्रत करने से सारी मनोकामना पूरी होती है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा मंगलवार के दिन बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ भी करना शुभ माना जाता है|
क्या है मंगलवार के पूजा की विधि?
मंगलवार के दिन आप ब्रह्म मुहू्र्त में उठकर नहाकर सूर्यदेव को जल चढ़ाकर व्रत की शुरुआत करें. आप अपने घर में ईशान कोण में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की तस्वीर रखें. हनुमान जी के साथ भगवान श्री राम और सीता की पूजा करने से व्रत का फल जल्द मिलता है. भोग में बूंदी के लड्डू जरूर चढ़ाएं. इसके साथ तुलसी के पत्ते का भी इस्तेमाल करें|
ऐसी मान्यता है कि बजरंग बली को तुलसी के पत्तों से काफी लगाव है. पूजा में रोली अक्षत जरूर रखें और बजरंग बली को लाल रंग का फूल चढ़ाएं. पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. पूजा करने के बाद आरती करें और सबको प्रसाद बांटे शाम को भी बजरंगबली की एक बार फिर पूजा और आरती करके आप शाम को मीठा भोजन कर सकते हैं|
TagsMangalwarमंगलवारहनुमानव्रतदूरसमस्याMangalwarTuesdayHanumanfastsolvedproblemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





