- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें महादेव की प्रिय चीजें, शुभ फलों की होगी प्राप्ति
Sarita
7 Feb 2026 11:22 AM IST

x
Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पावन पर्व साल 2026 में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त दान-पुण्य और व्रत करते हैं। इसके साथ ही शिवलिंग से जुड़े उपाय भी इस दिन करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर आप राशि के अनुसार कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।
मेष और वृश्चिक राशि:
इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर इन दोनों राशियों के लोगों को बेलपत्र, शहद और लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
वृषभ और तुला राशि:
शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ और तुला राशि के जातकों को दही, चमेली के फूल, मिश्री, सुंगधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
मिथुन और कन्या राशि:
बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के जातकों को हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन अर्पित करना चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से इनके मन की चंचलता कम होती है और महादेव का आशीर्वाद इनको प्राप्त होता है।
कर्क राशि:
अगर आपकी राशि कर्क है तो महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा के पूज्य शिव जी का पूजन होता है। इस दिन अगर आप दूध, सफेद फूल और दही शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो आपके जीवन की सभी दुख-विपदाएं दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि:
सूर्य ग्रह की राशि सिंह वालों को महाशिवरात्रि के दिन गुड़ मिश्रित जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और शिव भगवान का आशीर्वाद आपको मिलता है।
धनु और मीन राशि:
गुरु के स्वामित्व वाली धनु और मीन राशि के लोग केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई, दूध आदि शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आपके ज्ञान और विवेक में वृद्धि होती है।
शनि के स्वामित्व वाली मकर और कुंभ राशि के लोगों को काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही आपको शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
TagsMahashivratriमहाशिवरात्रिराशिशिवलिंगमहादेवफलोंप्राप्तिMahashivratriZodiac signShivlingLord ShivaBlessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





