छत्तीसगढ़

निगम में डीजल भुगतान पर घोटाला, गाड़ियां खराब लेकिन दौड़ रही फाइलों में

Nil dhankar
7 Feb 2026 10:57 AM IST
निगम में डीजल भुगतान पर घोटाला, गाड़ियां खराब लेकिन दौड़ रही फाइलों में
x
छग

भिलाईनगर। तीन दिनों के बाद भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की देर शाम लगभग 66 लाख 1 रुपए का भुगतान पेट्रोल पंप संचालक पर कर दिया है. इसके बाद से निगम की थमी सभी गाड़ियों को पेट्रोल डीजल देना शुरू हो गया है. 1.30 करोड रुपए की राशि अब भी उधारी है.

वाहन शाखा के कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा व इंजीनियर शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में सभी गाड़ियों को डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है. इन्हीं इंजीनियरों के माध्यम से बिलों के भुगतान के लिए भिलाई निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के पास फाइल आती है. सूत्रों की मानें तो डीजल देने के मामले में आयुक्त ने गड़बड़ियों को पकड़ लिया है. इसके चलते ही भुगतान को लेकर आयुक्त ने फाइलों को रोका था.

मिली जानकारी मुताबिक, ऐसी गाड़ियों में डीजल एवं पेट्रोल डाले जाने की शिकायत मिल रही थी कि जो गाड़ी शहर में चल नहीं रही है. वैसे गाड़ियों के नाम में डीजल की राशि का भुगतान कागजों में कराया जा रहा है.

Next Story
null