- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं भगवान शिव की 5 प्रिय चीजें, जीवन की विघ्न-बाधाएं होंगी दूर
Sarita
7 Feb 2026 11:44 AM IST

x
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन त्योहार फरवरी माह के मध्य में 15 तारीख को मनाया जाएगा। यह दिन हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं, दान-पुण्य करते हैं और भगवान शिव की प्रिय चीजों को घर लाते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी की कुछ प्रिय चीजों को घर लाने से संपन्नता जीवन में आती है और विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर घर लाना बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है।
महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें :
पारद शिवलिंग- महाशिवरात्रि के पावन मौके पर आप पारद शिवलिंग घर ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर पारद शिवलिंग को घर लाने से और इसकी पूजा करने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही पारद शिवलिंग की पूजा करने से आपको पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।
रुद्राक्ष लाएं घर- रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर लाते हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। रुद्राक्ष को धारण करने से रोग, दोष दूर होते हैं और साथ ही पारिवारिक जीवन में समृद्धि आपको प्राप्त होती है। रुद्राक्ष घर में होने से जीवन में आ रही विघ्न बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
बेल का पौधा लाएं घर- भगवान शिव को बेलपत्र बहुद प्रिय हैं इसलिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप बेल का एक पौधा भी घर ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेल के पौधे में औषधीय गुण भी होते हैं और इसे घर में रखने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है।
तांबे का कलश लाएं घर- महाशिवरात्रि के दिन तांबे का एक कलश भी आप घर ला सकते हैं। कलश को लाकर इसमें आपको पानी भरना चाहिए और पूजा स्थल पर इसको रखना चाहिए। इस तांबे के कलश से आप शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है।
शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर- महाशिवरात्रि के मौके पर आप शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर भी घर ला सकते हैं। ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है और विघ्न-बाधाएं भी दूर होती हैं। शिव परिवार की निरंतर पूजा करने से हर प्रकार के दोष से आप मुक्ति हो सकते हैं।
TagsMahashivratriमहाशिवरात्रिभगवान शिवविघ्न-बाधाएंदूर MahashivratriLord Shivaobstaclesdifficultiesremoved जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





