- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिषेक के बाद, शिव मंदिर से लें आएं ये चीज,नहीं होगी धन की कमी
Sarita
8 Feb 2026 7:41 AM IST

x
Mahashivratri 2026: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार है. इस दिन महादेव पहली बार शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे. यही वजह है कि महाशिवरात्रि के दिन विशेष तौर पर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है|
मान्यता है कि इससे व्यक्ति अपने जीवन में समस्त सुख पाता है, ग्रहों की अशुभता दूर होती और धन की कमी नहीं रहती. महाशिवरात्रि पर शिवालय में अभिषेक करने के बाद वहां से कुछ खास चीजें घर जरुर लाना चाहिए, जानिए क्या है इसके लाभ|
महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें अभिषेक:
एक लोटा जल सारी समस्या का हल. कहते हैं कि शिव जी पर मात्र एक लोटा जल चढ़ाने पर ही वह प्रसन्न हो जाते हैं. भक्तों की अधूरी इच्छाएं पूरी करते हैं. सबसे पहले जल से अभिषेक करें|
फिर शिवलिंग पर थोड़ा सा दूध अर्पित करें. मान्यता है इससे आर्थिक स्थिरता आती है|
इसके बाद दही से अभिषेक करें. दही की ठंडी तासीर महादेव शांत करती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और बिगड़े काम बनते हैं|
इसके बाद शहद की धारा बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ये वैवाहिक जीवन में सुख, रोगों से राहत दिलाने में फलदायी होता है
संतान संबंधी समस्या के हल के लिए महाशिवरात्रि पर घी से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए.
काले तिल से अभिषेक करने से भोलेनाथ आपको बुरी नजर से बचाकर रखते हैं.कहा जाता है इससे तंत्र बाधा दूर होती है.
इसके बाद विधिवत माता पार्वती और शिव जी की समस्त पूजा सामग्री से उपासना करें.
महाशिवरात्रि पर मंदिर से लाएं ये चीज:
बेलपत्र - महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने के बाद भोलेनाथ पर चढ़ी हुई बेलपत्र घर लाना शुभ होता है. इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख सकते हैं. मान्यता है इससे धन की आवक कभी कम नहीं होती.
माता पार्वती पर चढ़ाया सामान - महाशिवरात्रि के दिन लोग माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करते हैं. मंदिर में माता पार्वती को चढ़ाई गई चूड़ियां, मेहंदी, सिंदूर घर लाएं और इसे पहनना चाहिए. मान्यता है इससे अखंड सौभाग्य बना रहता है. पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है. वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है.
जल - अभिषेक के समय शिवजी पर चढ़ाया जल थोड़ा सा कलश में इक्ठ्ठा कर लें. फिर इसे घर के हर कोने में छिड़क दें. रोगी पर भी छिड़क सकते हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, सेहत भी सुधरती है|
TagsMahashivratriमहाशिवरात्रिMahashivratri जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





