- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maha Kumbh Aakhri Snan...
धर्म-अध्यात्म
Maha Kumbh Aakhri Snan muhurat: महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि पर होगा, यहां देखें शुभ मुहूर्त
Sarita
20 Feb 2025 12:27 PM IST

x
Maha Kumbh Aakhri Snan muhurat: तीसरे अमृत स्नान के बाद महाकुंभ मेले में आए सभी साधु-संतों ने अपने-अपने अखड़ो के वापसी कर ली, लेकिन महाकुंभ मेला अभी भी चल रहा है, जिसका समापन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा और उसी दिन महाकुंभ का आखिरी स्नान भी किया जाएगा, तो आइए जान लेते हैं इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा| आस्था के महापर्व महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई, जिसके बाद 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान किया गया था. इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी. इसके बाद दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या को किया गया और तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन किया गया|
माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ का अगला स्नान महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा. महाशिवरात्रि का तिथि की शुरुआत बुधवार, 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा. वहीं तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा. महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत भी 26 फरवरी को ही किया जाएगा और इस दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा|
महाकुंभ स्नान का शुभ मुहूर्त |Mahakumbh 2025 last Sana Shubh Muhurat
हिंदू पंचांग के अनुसार, आखिरी महा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से लेकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा स्नान के लिए अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-
प्रातः संध्या: 05:34 बजे से लेकर 06:49 बजे तक रहेगा
अमृत काल: 07:28 बजे से लेकर 09:00 बजे तक रहेगा
विजय मुहूर्त: 02:29 बजे से लेकर 03:15 बजे तक रहेगा
गोधूलि मुहूर्त: 06:17 से लेकर 06:42 बजे तक रहेगा
महाकुंभ में त्रिवेणी संगम स्नान का महत्व |Mahakumbh 2025 Sana Importance
महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने से व्यक्ति के मन और आत्मा की शुद्धि होती है. जीवन में जाने-अनजाने किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष क प्राप्ति होती है. महाकुंभ में स्नान करने से असंख्य यज्ञों और तपस्याओं के बराबर पुण्य प्राप्त होता है|
TagsMaha KumbhSnanmuhuratमहाकुंभस्नानमहाशिवरात्रिमुहूर्तMaha KumbhbathMahashivratriauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





