- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Magh Purnima 2026: माघ...
धर्म-अध्यात्म
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद राशि के अनुसार करें ये छोटा सा काम, बरसेगी महादेव की कृपा
Sarita
1 Feb 2026 9:38 AM IST

x
Magh Purnima 2026: भगवान शिव को समर्पित माघ मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। वेदों और पुराणों में इस मास को पुण्य फल देने वाला बताया गया है। विशेष रूप से माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की ससुराल माने जाने वाले हरिद्वार की कुंभ नगरी में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रहों से जुड़ी परेशानियां भी समाप्त होने लगती हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन किया गया दान कई गुना फल देने वाला माना जाता है। यदि माघ मास की पूर्णिमा पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा पर लाल रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना गया है। लाल वस्त्र, लाल मिठाई, लाल रंग के फल या अन्य सामग्री दान करने से शिव कृपा बनी रहती है और जीवन की परेशानियों का प्रभाव कम होता है।
वृषभ और तुला राशि के जातकों को इस दिन गंगा स्नान के बाद सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद वस्त्र, दूध, आटा, सफेद मिठाई, स्फटिक की माला या बर्फी दान करने से माघ मास और पूर्णिमा का पूरा फल प्राप्त होता है।
मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान लाभकारी बताया गया है। गाय को हरा चारा, जरूरतमंदों को हरे वस्त्र, हरी मिठाई या स्कूल जाने वाली कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ा सामान दान करने से ग्रह दोषों में कमी आती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
कर्क राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़ी सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद वस्त्र, चीनी, बूरा, सफेद फल या चप्पल आदि दान करने से चंद्र ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है और माघ पूर्णिमा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना गया है। इसके साथ लाल रंग के फल, गेहूं, बाजरा, फूल या दैनिक उपयोग की वस्तुएं जरूरतमंदों को देने से ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है।
धनु और मीन राशि के जातकों को पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीले वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, पीली माला, फल या सब्जियां दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।
मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान विशेष फल देता है। काले या गहरे रंग के वस्त्र, कंबल, लोहे से बनी वस्तुएं, तिल या उड़द दाल दान करने से शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है।
TagsMagh Purnimaमाघ पूर्णिमागंगा स्नानमहादेवकृपाMagh PurnimaGanges bathLord Shivablessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





