- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Lord Shiva Abhishek:...
धर्म-अध्यात्म
Lord Shiva Abhishek: जानिए महाशिवरात्रि के दिन घर पर कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक
Sarita
26 Feb 2025 10:05 AM IST

x
Lord Shiva Abhishek: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत खास माना गया है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। यह दिन शिव आराधना व पूजन के लिए खास है। इस दिन लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए घरों में शिवालयों में उनका अभिषेक करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुखों में वृद्धि होती है। जानें घर पर कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक-
शिव जी के अभिषेक की विधि: सबसे पहले स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। अब पारद शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करें और उसका गंगाजल से अभिषेक करें। अब शिवलिंग का शक्कर, दूध, दही व घी, अक्षत व चंदन आदि से अभिषेक करें। अब शिव मंत्रों का जाप करें। अंत में जलाभिषेक करें। शिव जी को चंदन का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर फूलों व बेलपत्र की माला चढ़ाएं। भांग व धूतरा अर्पित करें। भगवान शिव का रुद्राक्ष व वस्त्र आदि से श्रृंगार करें। अब शिव जी को भोग लगाएं। भगवान शिव की आरती उतारें और शिव चालीसा का पाठ करें। परिवार के सदस्यों में प्रसाद वितरित करें।
शिव जी का अभिषेक करते समय बोलें ये मंत्र-
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
शिव जी का अभिषेक करने से क्या फल मिलता है: मान्यता है कि शिव जी का अभिषेक करने से रोग, दुखों से छुटकारा और धन, भूमि, भवन व वाहन में वृद्धि व अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।
TagsLord ShivaAbhishekमहाशिवरात्रिशिवअभिषेकLord ShivaMahashivratriShivaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





