- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Lakshmi Mantra: मां...
धर्म-अध्यात्म
Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो रोजाना करें बस ये 1 मंत्र, होगी खूब धन-संपत्ति
Sarita
10 April 2025 10:02 AM IST

x
Lakshmi Mantra: अक्सर ऐसा होता है कि काफी सारा धन कमाने के बाद भी वह घर में नहीं टिकता है। किसी न किसी वजह से खर्चे उम्मीद से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में मन परेशान होता है और आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाती है। तो अगर आपके घर में भी आर्थिक परेशानियां बार-बार दस्तक देती हैं? तो अब समय है अपने जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा को आमंत्रित करने का। और इसके लिए आपको किसी बड़े ताम-झाम की जरूरत नहीं है, बल्कि एक छोटा-सा, लेकिन अत्यंत शक्तिशाली मंत्र रोजाना पढ़ना शुरू कर दीजिए। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे स्थिति मजबूत होने लगेगी। आइए जानते हैंं।
इस मंत्र से मां लक्ष्मी को करें आमंत्रित
ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
यह केवल शब्दों से बना मंत्र नहीं है, बल्कि एक दिव्य ध्वनि है, जो मां लक्ष्मी को सीधा आमंत्रण देती है। इस मंत्र का नियमित जाप आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि को बुलाता है। इसके लिए आप नियमित रूप से सुबह पूजा करने के वक्त इस मंत्र का जाप करें और फिर अपने जीवन में होने वाले चमत्कार को देखें।
कैसे करें इस मंत्र का जाप
इस मंत्र का जाप करने के लिए आपको खास विधि का पालन करके जाप करना चाहिए। सुबह स्नान के बाद, शांत और स्वच्छ स्थान पर बैठें। मन को एकाग्र करें और इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यही नहीं, कोशिश करें कि लाल कपड़े पहनें और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं और उन्हें कमल के आसन पर बैठाएं। इस विधि का पालन करने के बाद यह और भी फलदायक होगा।
इन स्तोत्र का भी कर सकते हैं जाप
मंत्र जाप के साथ आप कुछ विशेष स्तोत्र भी जोड़ सकते हैं, जो मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं, जिसमें श्री सूक्तम् शामिल है। इसमें वेदों से लिया गया यह स्तोत्र धन, ऐश्वर्य और शांति प्रदान करता है। आप लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनामावली का भी जाप कर सकते हैं। इसमें आप मां लक्ष्मी के 108 पवित्र नामों का स्मरण कर सकते हैं। इसके अलावा आप लक्ष्मी चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। ध्यान दें कि इन पाठों को सप्ताह में एक या दो बार करना भी मां की असीम कृपा दिला सकता है।
मां लक्ष्मी को बुलाने के आसान उपाय
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। घर और तिजोरी की सफाई रखें क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छता पसंद करती हैं। तुलसी का पौधा घर में लगाएं और रोज दीपक जलाएं। तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का ही स्वरूप है। इसे विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।
TagsLakshmi Mantraमां लक्ष्मीप्रसन्न1 मंत्रGoddess Lakshmipleased1 mantraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





