धर्म-अध्यात्म

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' हिट या फ्लॉप, 49वें दिन भी कमाई में ब्रेक नहीं

Sarita
6 Jun 2025 7:34 AM IST
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार की केसरी 2 हिट या फ्लॉप, 49वें दिन भी कमाई में ब्रेक नहीं
x
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 49 दिन पूरे कर लिए हैं। भले ही शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही हो, लेकिन समय के साथ फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता रहा। जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने वाली यह कोर्ट रूम ड्रामा धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। अब जबकि अक्षय कुमार की अगली बड़ी फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून यानी आज रिलीज होने जा रही है, तो दर्शकों और ट्रेड एनालिस्टों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इसका 'केसरी 2' पर कितना असर पड़ेगा। तो उससे पहले चलिए अब तक की कमाई पर एक नजर डाल लेते हैं।
49वें दिन की कमाई रही इतनी:
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 92.39 करोड़ रुपये पहुंच गई है|
क्या ‘हाउसफुल 5’ बनेगी नया रिकॉर्ड:
जहां एक ओर ‘केसरी 2’ अपनी बॉक्स ऑफिस जर्नी के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं. अक्षय कुमार की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, और माना जा रहा है कि यह केसरी 2 की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘केसरी चैप्टर 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह मुश्किल जरूर लग रहा है, लेकिन अक्षय कुमार के फैन्स को अब भी उम्मीद है कि यह फिल्म अंतिम दिनों में थोड़ा और कलेक्शन कर सकती है|
नेट कलेक्शन- 92.39 करोड़
Next Story