- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kartik Purnima Daan:...
धर्म-अध्यात्म
Kartik Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के हिसाब से करें दान, धन-धान्य की नहीं होगी कमी
Sarita
4 Nov 2025 6:40 AM IST

x
Kartik Purnima Daan: कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और फलदायी माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है, जब भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2025 बुधवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि अगर राशि अनुसार विशेष वस्तुओं का दान किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन अपनी राशि के अनुसार किस वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व:
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली कहा जाता है। सनातन परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा को महादेव और श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन बताया गया है। इस दिन भक्तजन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर दीपदान करते हैं। इसके बाद दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और घर में धन, धान्य और सुख का वास होता है।
दान से जुड़ा धार्मिक विश्वास :
शास्त्रों में कहा गया है 'दानं पुण्यं च परमं,, यानी दान सबसे बड़ा धर्म है।
'दानं पुण्याय, दानं मोक्षाय' इसका मतलब है कि सही भाव से किया गया दान न केवल पापों को दूर करता है, बल्कि आपके जीवन में सुख, संपत्ति और यश भी बढ़ाता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। इस दिन श्रद्धा से दान करने वाले व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और उसके भंडार सदा भरे रहते हैं। इस दिन राशि अनुसार दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
राशि अनुसार करें दान, मिलेगा मनचाहा फल:
मेष राशि: इस दिन लाल रंग के वस्त्र जरूरतमंद को दान करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगल देव की कृपा प्राप्त होगी।
वृषभ राशि: चावल और आटा का दान करें। ऐसा करने से घर में स्थिरता और सुख-शांति बनी रहती है।
मिथुन राशि: मंदिर में हरी सब्जियां अर्पित करें। यह दान स्वास्थ्य लाभ और सौभाग्य का संकेत देता है।
कर्क राशि: दूध या दही का दान करने से पारिवारिक कलह दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।
सिंह राशि: गुड़ और मूंगफली का दान करना शुभ माना गया है। इससे धन और समृद्धि दोनों की वृद्धि होती है।
कन्या राशि: जरूरतमंद महिलाओं को हरी साड़ी भेंट करें। यह दान वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने वाला माना जाता है।
तुला राशि: सफेद वस्त्र का दान करने से मन की अशुद्धि दूर होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
वृश्चिक राशि: गेहूं और चावल का दान करना अत्यंत फलदायी है। इससे परिवार में समृद्धि और सौहार्द बढ़ता है।
धनु राशि: पीले रंग के वस्त्र या वस्तु का दान करें। गुरु ग्रह की कृपा से जीवन में तरक्की और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि: ठंड के मौसम में कंबल या जूते-चप्पल दान करें। इससे आपके अटके कार्य पूरे होंगे।
कुंभ राशि: काले तिल या काले वस्त्र का दान करें। यह दान नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाता है।
मीन राशि: केला, मकई या पका पपीता दान करने से सौभाग्य बढ़ेगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
दान करते समय शुद्ध मन और श्रद्धा का होना सबसे जरूरी है। किसी दिखावे के लिए किया गया दान व्यर्थ माना जाता है।
TagsKartik PurnimaDaanकार्तिक पूर्णिमादानdonationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





